{"_id":"62826515f8f07405b25e752c","slug":"sehore-crime-news-within-a-few-hours-the-police-caught-the-accused-of-molesting-a-four-year-old-girl-now-preparing-to-apply-rasuka","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sehore Crime News: चंद घंटों में ही पुलिस ने दबोचा चार साल की बच्ची से छेड़छाड़ का आरोपी, अब रासुका लगाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sehore Crime News: चंद घंटों में ही पुलिस ने दबोचा चार साल की बच्ची से छेड़छाड़ का आरोपी, अब रासुका लगाने की तैयारी
Mon, 16 May 2022 08:22 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 16 May 2022 08:22 PM IST
सार
सीहोर के जावर कस्बे में रविवार को हुई चार साल की बच्ची से छेड़छाड़ के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है। पहले भी वह छेड़छाड़ के मामले में गिरफ्तार हो चुका है। अब पुलिस रासुका के लिए प्रयासरत है।
विज्ञापन
सीहोर में चार साल की बच्ची से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
- फोटो : Pixabay
विस्तार
चार साल की बच्ची से छेड़छाड़ के भागे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है। पहले भी वह छेड़छाड़ के मामले में गिरफ्तार हो चुका है। अब पुलिस रासुका के लिए प्रयासरत है।
जानकारी के अनुसार सीहोर के जावर कस्बे के नीम बाखल क्षेत्र में रहने वाली चार वर्ष की बालिका को इसी बाखल में रहने वाला एक युवक अमजद बहला फुसलाकर ले गया था। उसके साथ की गई छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया था। घटना के बाद आक्रोश बढ़ता देख जावर पुलिस ने चंद घंटों में ही आरोपी को छायन मैना के जंगल से दबोच लिया। जावर टीआई मदन इवने ने बताया कि उक्त युवक को सोमवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायालय ने जेल भेजने का आदेश दिया है।
जिला पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी ने बताया कि उक्त युवक द्वारा पूर्व में भी इसी तरह की घटना को अंजाम दिया था। आरोपी युवक पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम की कार्रवाई भी प्रस्तावित की जा रही है।