{"_id":"63ab24f43e58297af619046e","slug":"sehore-car-rammed-into-a-dumper-former-narmadapuram-mla-and-driver-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sehore: डंपर में जा घुसी जनप्रतिनिधि की कार, नर्मदापुरम की पूर्व विधायक और ड्राइवर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sehore: डंपर में जा घुसी जनप्रतिनिधि की कार, नर्मदापुरम की पूर्व विधायक और ड्राइवर घायल
Tue, 27 Dec 2022 10:31 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Tue, 27 Dec 2022 10:31 PM IST
सार
हादसा सीहोर जिले के गडरिया नाला के पास ओबैदुल्लागंज-बैतूल फोरलेन मार्ग पर हुआ है। कार डंपर में पीछे से जा घुसी। हादसे में नर्मदापुरम जिले की पूर्व विधायक घायल हो गईं। उन्हें भोपाल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
सड़क हादसे में पूर्व विधायक सविता दीवान घायल हो गईं।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम जिले की पूर्व विधायक सड़क हादसे में घायल हो गईं। उनकी कार आगे जा रहे डंपर में जा घुसी। हादसे में उनका ड्राइवर भी घायल हुआ है। बुधनी में प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को भोपाल रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार हादसा सीहोर जिले के गडरिया नाला के पास ओबैदुल्लागंज-बैतूल फोरलेन मार्ग पर हुआ है। बताया जा रहा है कि नर्मदापुरम से कांग्रेस की पूर्व विधायक और कांग्रेस की प्रदेश महामंत्री सविता दीवान शर्मा मंगलवार को कांग्रेस कमेटी कार्यक्रम में हाथ से हाथ जोड़ो में शामिल होने के लिए भोपाल से बैतूल जा रही थीं। गडरिया नाला के पास कार डंपर में पीछे से घुस गई और दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
पूर्व विधायक सविता दीवान और उनके ड्राइवर को पैरों में चोटें आई है। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस और एनएचएआई का इमरजेंसी स्टाफ मौके पर पहुंचा, उन्हें बुधनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। इसके बाद प्राथमिक उपचार के बाद सीधे भोपाल अस्पताल में रेफर कर दिया गया।