फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore: Budhni Police Crack Solar Plant Theft in 24 Hours, Recover Goods Worth Rs 4 Lakh

सीहोर: कंटेनर का ताला तोड़कर कैसे हुई लाखों की चोरी? बुधनी पुलिस ने खोला राज, आरोपी हिरासत में

Sun, 04 Oct 2026 05:59 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Sun, 04 Oct 2026 05:59 PM IST
सार

सीहोर के बुधनी क्षेत्र स्थित सोलर प्लांट से करीब चार लाख रुपये की सामग्री चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा किया। कंटेनर का ताला तोड़कर कॉपर वायर, केबल, मीटर, प्रिंटर समेत सामान चोरी किया गया था। पुलिस ने कन्हैया कीर को हिरासत में लेकर चोरी की सामग्री बरामद की है।

विज्ञापन
Sehore: Budhni Police Crack Solar Plant Theft in 24 Hours, Recover Goods Worth Rs 4 Lakh
24 घंटे में चोरी का खुलासा, पुलिस ने कसा शिकंजा

विस्तार

सीहोर जिला स्थित बुधनी क्षेत्र के सोलर प्लांट में करीब चार लाख रुपये की सामग्री चोरी होने के मामले में पुलिस ने तेजी दिखाते हुए महज 24 घंटे के भीतर वारदात का खुलासा कर दिया। कंटेनर का ताला तोड़कर कॉपर वायर, केबल, मीटर, प्रिंटर समेत लाखों रुपये का सामान पार करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया है। आरोपी के कब्जे और उसके घर से चोरी गई करीब चार लाख रुपये कीमत की सामग्री भी बरामद की गई है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

विज्ञापन


कंटेनर में सुरक्षित था कंपनी का लाखों का सामान
एसडीओपी बुधनी रवि शर्मा के अनुसार जेक्सन कंपनी द्वारा बुधनी क्षेत्र में सोलर प्लांट स्थापित करने का काम किया जा रहा है। प्लांट परिसर में एक कंटेनर रखा गया था, जिसमें कंपनी की विभिन्न सामग्री सुरक्षित रखी गई थी। 1 अक्टूबर की रात करीब 9 बजे कंटेनर को ताला लगाकर बंद किया गया था। 2 अक्टूबर की सुबह करीब 10 बजे कर्मचारियों ने साइट का निरीक्षण किया तो उनके होश उड़ गए। कंटेनर का ताला टूटा हुआ था और दरवाजा खुला पड़ा था। अंदर जाकर जांच की गई तो कंपनी का कई महत्वपूर्ण सामान गायब मिला। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- शर्मनाक: अपने ही दादा की हत्या के आरोप में गिरफ्तार हुई पोती, दुष्कर्म-अश्लील हरकतों से परेशान होकर उठाया कदम
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉपर वायर से प्रिंटर तक, लाखों का माल गायब
जांच में कॉपर वायर, ग्रीन कॉपर वायर, केबल, मीटर, चेयर, फेंसिंग जाली, प्रिंटर सहित अन्य सामग्री चोरी होना सामने आया। चोरी गए सामान की अनुमानित कीमत करीब चार लाख रुपये बताई गई। वारदात सामने आते ही बुधनी पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी। घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना बुधनी पुलिस ने आसपास के संदिग्धों और संभावित लोगों से पूछताछ शुरू की। पुलिस टीम ने सुराग जुटाते हुए कन्हैया कीर पिता कैलाश कीर, उम्र 29 वर्ष, निवासी ग्राम पातालखो, थाना बुधनी को हिरासत में लिया।

पूछताछ के बाद घर से निकला चोरी का माल
एसडीओपी बुधनी रवि शर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो चोरी की वारदात से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग सामने आए। इसके बाद आरोपी के कब्जे और उसके घर की तलाशी ली गई। पुलिस के अनुसार यहां से करीब चार लाख रुपये कीमत की चोरी गई सामग्री बरामद कर ली गई। पुलिस का कहना है कि वारदात में अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं। उनकी पहचान और भूमिका का पता लगाने के लिए पूछताछ और जांच जारी है। पुलिस टीम संभावित ठिकानों पर तलाश कर रही है। थाना बुधनी पुलिस अब पूरे चोरी नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed