फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Sehore: Anganwadi workers openly hit each other with slippers

Sehore: आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं में चली चप्पलें, परियोजना अधिकारी के तबादले की बात चल रहा था विवाद

Sun, 25 Sep 2022 05:55 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 25 Sep 2022 05:55 PM IST
सार

सीहोर जिले में दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के बीच सड़क पर चप्पलें चलने का मामला सामने आया है। घटना तीन दिन पुरानी बताई जा रही है, पर इसका वीडियो वायरल हो रहा है। दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

विज्ञापन
Sehore: Anganwadi workers openly hit each other with slippers
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं में चली चप्पलें। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश में सीहोर जिले में दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के बीच सड़क पर चप्पलें चलने का मामला सामने आया है। घटना तीन दिन पुरानी बताई जा रही है, पर इसका वीडियो वायरल हो रहा है। परियोजना अधिकारी के तबादले को लेकर दो गुटों में विरोध है, इन्हीं गुटों की दोनों कार्यकर्ताएं हैं। इसी बात को लेकर दोनों में मारपीट हो गई। दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन


बता दें कि ये वाकया जनपद पंचायत के सभागार में आयोजित महिला बाल विकास की बैठक के बाद हुआ। कार्यकर्ताओं ने एक- दूसरे कार्यकर्ता पर सरेआम चप्पल बरसाई। परियोजना अधिकारी, पर्यवेक्षक व कार्यकर्ताओं ने बीच-बचाव किया। गुरुवार को घटित विवाद का वीडियो अब वायरल हुआ है। दोनों ही आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं सुनिता पंवार और सुनिता यादव ने एक-दूसरे के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। 
विज्ञापन


अपुष्ट जानकारी के तहत दोनों महिलाओं के बीच विवाद परियोजना अधिकारी के तबादले की बात बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि बीते दिनों परियोजना अधिकारी गिरीश चौहान के तबादला आदेश जारी हुए थे। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संघ की ब्लॉक अध्यक्ष सुनिता पंवार ने परियोजना अधिकारी पर अशोभनीय टिप्पणी की शिकायत की थी और शिकायत पर परियोजना अधिकारी का शहडोल तबादला हो गया था। इसी बात को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता दो गुटो में बंट गई थी। एक गुट ने तबादला कराया तो वही दूसरे गुट ने परियोजना अधिकारी के पक्ष में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर बताया कि जो आरोप अधिकारी पर लगे हैं वे बेबुनियाद हैं और सोची-समझी साजिश है। एक गुट का नेतृत्व सुनिता पंवार कर रही थीं, वहीं दूसरे गुट का नेतृत्व सुनिता यादव कर रही थीं। तभी से दोनों के बीच रंजिश चली आ रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed