फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Pandit Pradeep Mishra says Saints are those who transform sorrow of world into happiness

Pandit Pradeep Mishra: प्रदीप मिश्रा ने कहा- संत वे होते हैं, जो संसार के दुख को भी सुख में बदल देते हैं

Thu, 28 Mar 2024 08:46 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 28 Mar 2024 08:46 PM IST
सार

Pandit Pradeep Mishra: भागवत भूषण पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा, संत वे होते हैं, जो संसार के दुख को भी सुख में बदल देते हैं। संत उद्वावदास महाराज के 3200 किलोमीटर नर्मदा परिक्रमा कर लौटने पर सम्मान किया गया।

विज्ञापन
Pandit Pradeep Mishra says Saints are those who transform sorrow of world into happiness
प्रदीप मिश्रा सहित अन्य संत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

त्यागी आश्रम के संत उद्वावदास के द्वारा करीब 121 दिन तक निरंतर 3200 किलोमीटर नर्मदा परिक्रमा कर लौटने पर जिला मुख्यालय के समीपस्थ चितावलिया हेमा स्थित निर्माणाधीन मुरली मनोहर एवं कुबेरेश्वर महादेव मंदिर में अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक भागवत भूषण पंडित प्रदीप मिश्रा ने संतों के समक्ष उनका सम्मान किया।

विज्ञापन


इस मौके पर संत उद्वावदास महाराज के साथ आए उज्जैन के संत मुनिश्वर दास सहित अन्य ने आगामी एक मई से होने वाले श्री विष्णु महायज्ञ, श्रीराम कथा एवं विराट राष्ट्रीय संत सम्मेलन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। इस मौके पर विठलेश सेवा समिति के व्यवस्थापक पंडित समीर शुक्ला, पंडित विनय मिश्रा, आशीष वर्मा, आकाश शर्मा, यश अग्रवाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन


विठलेश सेवा समिति के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि गुरुवार को बड़ी संख्या में संतों ने भागवत भूषण पंडित मिश्रा से भेंट की थी। इस मौके पर कुबेरेश्वरधाम पर इन संतों का स्वागत सम्मान किया गया। उन्होंने बताया कि संतों के साथ सीहोर के प्रसिद्ध उद्वावदास महाराज का नर्मदा परिक्रमा से लौटने पर पंडित मिश्रा के द्वारा सम्मान किया गया। इस मौके पर पंडित मिश्रा ने कहा कि संत वे होते हैं जो संसार के दुख को भी सुख में बदल देते हैं और अंधकार को प्रकाश में बदल देते हैं। संत समाज को जागरुक करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed