फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Pandit Pradeep Mishra says People of Sanatan Dharma should increase their lineage

Pandit Pradeep Mishra: कथावाचक प्रदीप मिश्रा बोले- सनातन धर्म के लोगों को वंशवृद्धि करना चाहिए

Fri, 24 May 2024 10:54 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 24 May 2024 10:54 PM IST
सार

Pandit Pradeep Mishra: अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने हिंदू-मुस्लिम आबादी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, सनातन धर्म के लोगों को वंशवृद्धि करना चाहिए।

विज्ञापन
Pandit Pradeep Mishra says People of Sanatan Dharma should increase their lineage
कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने हिंदू-मुस्लिम आबादी को लेकर बड़ा बयान दिया है। शुक्रवार को पंडित मिश्रा ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा, सनातन धर्म के लोगों को वंशवृद्धि करना चाहिए। उन्होंने हिंदुओं की घटती संख्या को सनातन के लिए चिंता का विषय बताया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश की मजबूती के लिए हिंदुओं की आबादी में वृद्धि आवश्यक है। उन्होंने एक सवाल के उत्तर में कहा कि हमारे सनातनी हिंदू भाई ये सोचकर बैठे हैं कि घर में एक ही बच्चा होना चाहिए। हमारा कहना है कि वंश को बढ़ाइए। अगर वंश बढ़ता है तो आने वाले समय में आपको भी तकलीफ नहीं होगी और राष्ट्र को भी तकलीफ नहीं होगी। जनसंख्या में वृद्धि भी थोड़ी होनी चाहिए। सनातन धर्म को मजूबत करने में वो भी एक कार्य करती है।
विज्ञापन


कांग्रेस के आरोपों पर बोले, हम सनातनी हैं सनासनी की बात करते हैं
कथा के मंच से पार्टी विशेष और पीएम मोदी का नाम लेकर वोट मांगने के कांग्रेस के आरोप पर भी पंडित प्रदीप मिश्रा ने अपना जवाब दिया। उन्होंने कहा कि यह मुद्दा नहीं है। व्यास गद्दी पर बैठकर हम किसी भी पार्टी के पक्ष और विपक्ष की बात नहीं करते हैं। हम सनातनी हैं, सनातनी की बात करते हैं। सनातन के लिए जीते हैं। ज्ञात रहे कि दो दिन पहले कांग्रेस ने चुनाव आयोग से कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की शिकायत की थी। पार्टी का आरोप था कि मिश्रा अपनी कथाओं के मंच से पार्टी विशेष का प्रचार कर रहे हैं। वे एक नेता का नाम लेकर लोकसभा चुनाव में उनके दल को वोट देने की अपील कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस के पूर्व महासचिव ने धर्म का राजनीतिकरण का लगाया था आरोप
जिला कांग्रेस के पूर्व महासचिव पंकज शर्मा ने बुधवार को भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त के नाम एक पत्र कलेक्टर कार्यालय में सौंपा था। उन्होंने पंडित मिश्रा पर धर्म का राजनीतिकरण करने का आरोप भी लगाया। शर्मा ने महाराष्ट्र के परतवाड़ा में छह मई को हुई कथा का वीडियो भी सौंपा। उन्होंने मिश्रा पर आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज करने और लोकसभा चुनाव समाप्त होने तक उनकी कथाओं पर रोक लगाने की मांग की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed