फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   NSUI burnt the effigy of the central government alleging a conspiracy to implicate Rahul Gandhi in Sehore

Rahul Gandhi: सीहोर में NSUI ने जलाया केंद्र सरकार का पुतला, षड्यंत्र पूर्वक राहुल गांधी को फंसाने का आरोप

Fri, 24 Mar 2023 04:46 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 24 Mar 2023 04:46 PM IST
सार

एनएसयूआई के सीहोर जिला उपाध्यक्ष मनीष मेवाड़ा ने कहा कि राजस्थान में विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आ चुकी है। एमपी में भी चुनाव होना है। अपनी हार सामने देखते हुए केंद्र सरकार कांग्रेस नेताओं के खिलाफ इस तरह की साजिश रच रही है, ताकि कांग्रेस के लोकप्रिय नेता सलाखों के पीछे चले जाएं।

विज्ञापन
NSUI burnt the effigy of the central government alleging a conspiracy to implicate Rahul Gandhi in Sehore
केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते एनएसयूआई के कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के सीहोर में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को भोपाल नाका क्षेत्र में भाजपा शासित केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। एनएसयूआई के जिला उपाध्यक्ष मनीष मेवाड़ा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की इस ‘निंदनीय हरकत’ के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी के खिलाफ षड्यंत्र रचा गया।

विज्ञापन


एनएसयूआई के पदाधिकारी यश यादव ने कहा कि देश और विदेश में हमारे नेता राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता और देश में कांग्रेस के प्रति जनता का रुझान बढ़ रहा है। इससे डरकर केंद्र की भाजपा शासित सरकार षड्यंत्र रच रही है। राहुल गांधी को झूठे केसों में फंसाया जा रहा है।
विज्ञापन


एनएसयूआई के सीहोर जिला उपाध्यक्ष मनीष मेवाड़ा ने कहा कि राजस्थान में विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आ चुकी है। और मध्यप्रदेश में भी चुनाव होना है। अपनी हार सामने देखते हुए भाजपा की केंद्र सरकार कांग्रेस नेताओं के खिलाफ इस तरह की साजिश रच रही है, जिससे कि कांग्रेस के लोकप्रिय नेता जेल की सलाखों के पीछे चले जाएं। एनएसयूआई कार्यकर्ता अपने नेताओं का अपमान और केंद्र और राज्य की भाजपा शासित सरकारों का षड्यंत्र सहन नहीं करेंगे। हम सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन करेंगे और जनता को हकीकत बताएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुतला दहन प्रदर्शन के दौरान एनएसयूआई के तनीष त्यागी, विकास विश्वकर्मा, प्रमोद वर्मा, शुभम मालवीय, रवि बैरागी, दीपेश राजपूत, दिग्विजय राजपूत, शिवा परमार, किर्ष्ण तिवारी, शुभम त्यागी, तरुण चौरसिया, सतीश मालवीय, अभिषेक सोनी, मनीष मालवीय, जितेंद्र मालवीय और दीपांशु आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed