फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   MPPSC Result: Son of farmer family of Sehore became DSP, achieved the position after four years of hard work.

MPPSC Result: सीहोर के किसान परिवार का बेटा बना डीएसपी, चार साल की कड़ी मेहनत के बाद पाया मुकाम

Wed, 27 Dec 2023 05:05 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, सीहोर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, सीहोर Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 27 Dec 2023 05:05 PM IST
सार

सीहोर जिले के टिटोरा गांव में जन्मे किसान परिवार के संजय त्यागी के बेटे आशुतोष त्यागी का डीएसपी के पद पर चयन हुआ है। खबर मिलते ही उनके घर पर बधाई देने के लिए लोगों का तांता लग गया। इसके लिए उन्होंने चार साल जमकर मेहनत की। दिन-रात पढ़ाई की। 

विज्ञापन
MPPSC Result: Son of farmer family of Sehore became DSP, achieved the position after four years of hard work.
सीहोर जिले के किसान परिवार के बेटे ने एमपीएससी में सफलता पाई है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग ने राज्य सिविल परीक्षा 2019 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। इसमें सीहोर जिले के एक किसान के बेटे ने परीक्षा में सफलता हासिल कर सभी को चौंका दिया। उसका चयन डीएसपी के पद पर हुआ है। 
विज्ञापन


बता दें कि जिले के टिटोरा गांव में जन्मे किसान परिवार के संजय त्यागी के बेटे आशुतोष त्यागी का डीएसपी के पद पर चयन होने की खबर मिलते ही उनके घर पर बधाई देने के लिए लोगों का तांता लग गया। आशुतोष त्यागी ने महज 25 वर्ष की उम्र में ये सफलता हासिल की है। आशुतोष के पिता संजय त्यागी ने बताया कि उनके बेटे की शुरुआती पढ़ाई टिटोरा गांव में हुई है। इसके बाद सीहोर एक निजी स्कूल में शिक्षा ग्रहण की। उसके बाद बीएससी एग्रीकल्चर की पढ़ाई करने के लिए इंदौर के कॉलेज में दाखिला लिया।
विज्ञापन


ग्रामीण विकास अधिकारी रहते हुए पाई सफलता
आशुतोष ने कॉलेज के साथ ही पीएससी की तैयारी शुरू कर दी थी। तीन-चार साल की कड़ी मेहनत के बाद उन्हें ये सफलता हासिल हुई। उन्होंने समय के हिसाब से पढ़ाई की। आशुतोष ने कहा कि मेहनत करते रहना चाहिए, फल जरूर मिलता है। उन्होंने बताया कि इसके लिए कठिन मेहनत की, पढ़ाई की। परिवार के लोगों ने प्रोत्साहित किया, ये उसी का परिणाम है कि डेढ़ साल पहले ग्रामीण किसी विस्तार अधिकारी के पद पर भी आशुतोष का चयन हो गया था, जो नौकरी वह सफलतापूर्वक अभी कर रहे हैं। अब उनका चयन मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा परीक्षा के डीएसपी के पद के लिए हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दादा ने दी थी प्रेरणा
युवाओं को संदेश देते हुए आशुतोष त्यागी ने कहा कि बड़े सपने देखिए। जिंदगी आगे तेजी से बढ़ रही है। पढ़ाई के साथ ही हमें एक लक्ष्य निर्धारित करते हुए आगे बढ़ना चाहिए। मुझे मेरे दादा ने प्रेरणा दी थी कि परिवार के लिए नहीं लोगों के लिए कुछ करना है। तीन-चार साल की लंबी मेहनत के बाद आज सफलता प्राप्त हुई है। मेरा डीएसपी के लिए चयन हुआ है, रैंक टॉप 25 के आसपास आई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed