{"_id":"63f499d18af7305cb50ac1e0","slug":"mp-news-five-people-died-within-five-days-in-pradeep-mishra-kubereshwar-dham-2023-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: प्रदीप मिश्रा के कुबेरेश्वर धाम में नहीं थम रहा मौत का सिलसिला, अब तक पांच लोगों ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: प्रदीप मिश्रा के कुबेरेश्वर धाम में नहीं थम रहा मौत का सिलसिला, अब तक पांच लोगों ने तोड़ा दम
Tue, 21 Feb 2023 03:45 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 21 Feb 2023 03:45 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में स्थित कुबेरेश्वर धाम में अफरा-तफरी थमने का नाम नहीं ले रही। यहां तीन लोगों की मौत के बाद फिर दो की मौत हो गई। एक तरफ 40 साल की महिला ने दम तोड़ दिया, तो दूसरी तरफ एक पुलिसकर्मी को हार्ट अटैक आ गया।
विज्ञापन
अब तक पांच लोगों ने तोड़ा दम
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीहोर जिले के चितावलिया हेमा स्थित निर्माणाधीन मुरली मनोहर और कुबेरेश्वर महादेव मंदिर में जारी रुद्राक्ष महोत्सव सुर्खियों में बना हुआ है। महोत्सव के दौरान अब तक अब तक तीन महिला, एक बच्चे और एक प्रधान आरक्षक सहित पांच लोगों की मौत हो चुकी है। सोमवार सुबह झांसी की एक महिला की मौत हुई। वहीं शाम को इंदौर के प्रधान आरक्षक की ड्यूटी के दौरान मौत हो गई, जिसे आष्टा सिविल अस्पताल पीएम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह कुबेरेश्वर धाम में झांसी निवासी पूनम सिंह 40 साल पत्नी प्रकाश ठाकुर की मौत हो गई। महिला का शासकीय अस्पताल में पीएम कराया गया। प्राथमिक रिपोर्ट में महिला की मौत का कारण हृदयाघात और पेट में पानी व बीमारी के कारण बताया गया है। महिला को मौत के बाद कुबेरेश्वर धाम की एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया था, जहां शाम को पोस्टमार्टम होने के बाद झांसी से आए परिजनों को शव सौंप दिया गया।
विज्ञापन
इसी तरह एक अन्य मामले के संबंध में एसपी मयंक अवस्थी ने बताया, पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा में इंदौर से ड्यूटी करने के लिए 17 फरवरी को प्रधान आरक्षक श्याम मीणा उम्र 45 साल पहुंचा था। सोमवार सुबह आठ से रात आठ बजे ड्यूटी के बाद अपने दोस्त के यहां आष्टा के पास ग्राम भौरा चला गया था, जहां उसकी मौत हो गई। आष्टा टीआई पुष्पेंद्र सिंह राठौर ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक इंदौर के प्रधान आरक्षक का पोस्टमार्टम मंगलवार 21 फरवरी को आष्टा सिविल अस्पताल के पोस्टमार्टम कक्ष में कराया जाएगा, उसके बाद शव इंदौर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
नीमच की महिला ने लगाया पंडित मिश्रा के रिश्तेदारों पर मारपीट का आरोप...
नीमच जिले में मनासा के ग्राम घटपीपलिया की रहने वाली 35 साल की इन्द्रा मालवीय ने पंडित मिश्रा के रिश्तेदारों द्वारा मारपीट किए जाने का संगीन आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि सोमवार को वह कुबेरेश्वर धाम पहुंची थी। यहां पर कथा के नाम पर समिति के सदस्य और कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के भांजे समीर शुक्ला और समिति के अन्य सदस्यों ने एक कमरे में ले जाकर मारपीट की और कथा के नाम पर उससे पैसे की मांग की। घरवालों से इनके खाते में दबाव में आकर पैसे डलवाए।
इस मामले में मंडी थाना प्रभारी हरिनारायण परमार का कहना है कि एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई है। अभी हम इस मामले में जांच कर रहे हैं, जांच के बाद ही कुछ कह सकते हैं, फिलहाल महिला का मेडिकल सरकारी अस्पताल में कराया गया है। दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं समिति का कहना है कि आरोप बेबुनियाद है। समिति को बदनाम करने विरोधियों द्वारा साजिश रची जा रही है।
