{"_id":"66e7a25b15d0aa662706ed48","slug":"mp-crime-mentally-challenged-girl-raped-in-sehore-villagers-caught-and-beat-her-and-handed-her-over-to-police-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Crime: सीहोर में मानसिक दिव्यांग बच्ची के साथ दुष्कर्म, ग्रामीणों ने पकड़ कर पीटा और पुलिस के हवाले किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Crime: सीहोर में मानसिक दिव्यांग बच्ची के साथ दुष्कर्म, ग्रामीणों ने पकड़ कर पीटा और पुलिस के हवाले किया
Mon, 16 Sep 2024 08:43 AM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 16 Sep 2024 08:43 AM IST
सार
मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में एक मानसिक दिव्यांग बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ जमकर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीहोर कोतवाली थानांतर्गत एक गांव में आठ साल की बच्ची के साथ ज्यादती का मामला सामने आया है। पीड़िता मानसिक रूप से दिव्यांग बताई जा रही है। हालांकि, ग्रामीणों ने आरोपी की पहले पिटाई की फिर उसे पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
बता दें कि आरोपी नशे में धुत बताया जा रहा है, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मनो-चिकित्सक के माध्यम से पीड़िता से घटना के बारे में जानकारी लेने का प्रयास कर रही है। पुलिस के अनुसार, कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले एक गांव में आठ साल की दिव्यांग बच्ची के साथ गांव के ही एक 40 वर्षीय आरोपी ने दुष्कर्म किया। मामले की सूचना ग्रामीणों को मिली तो ग्रामीणों ने आरोपी की जमकर पिटाई कर दी और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस पीड़ित बच्ची को कोतवाली लेकर आई है। सीएसपी निरंजन सिंह राजपूत ने बताया कि यौन उत्पीड़न की सूचना मिली है। पीड़िता नाबालिग है, जिसके चलते मनो चिकित्सक के जरिए पीड़िता से बात करने की कोशिश की जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार, आरोपी बाहर रहता था। तीन दिन पहले ही वह गांव आया है। वह शराब बहुत अधिक पीता है।
विज्ञापन
