फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   MP: Car overturned near Bhairon valley due to brake failure, eight people returning from Salkanpur injured

Madhya Pradesh: ब्रेक फेल होने से भैरो घाटी के पास पलटी कार, सलकनपुर से लौट रहे आठ लोग घायल

Mon, 08 Aug 2022 08:37 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 08 Aug 2022 08:37 AM IST
सार

सीहोर जिले में भैरो घाटी के पास एक कार पलट गई। इसमें आठ लोग घायल हुए हैं। ये सभी भोपाल से सलकनपुर दर्शन करने के लिए आए थे। गाड़ी पलटने का कारण ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है।

विज्ञापन
MP: Car overturned near Bhairon valley due to brake failure, eight people returning from Salkanpur injured
Accident demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में भैरो घाटी के पास एक कार पलट गई। इसमें आठ लोग घायल हुए हैं। ये सभी भोपाल से सलकनपुर दर्शन करने के लिए आए थे। गाड़ी पलटने का कारण ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार भोपाल के इंडस टाउन होशंगाबाद रोड के रहने वाले दो परिवार रविवार को दर्शन के लिए सलकनपुर के पहुंचे थे। वे रविवार देर शाम को लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि जब ये सलकनपुर से सड़क मार्ग से नीचे उतर रहे थे, तभी उनकी गाड़ी भैरो घाटी के पास ब्रेक फेल होने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में नंदिनी पिता राजेश राजपूत (13), आराध्या पिता मनोज सोनी (7), उमा पति मनोज सोनी (34), राजेश पिता भरत सिंह राजपूत (42), अनीता पति नर्मदा सिंह राजपूत (39), राजवीर पिता राजेश राजपूत (6), कुमकुम पिता नर्मदा सिंह राजपूत (14) और रिधम पिता मनोज सोनी (10) घायल हुए हैं। कुमकुम को सिर में ज्यादा चोटे आई है। 
विज्ञापन


रेहटी थाना प्रभारी अरविंद कुमरे ने बताया कि घटना की सूचना मिली थी। तत्काल घटनास्थल पर पुलिस टीम रवाना की गई। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। एक बालिका को थोड़ी चोटें आर्इ है। गाड़ी पलटने का कारण ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed