फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Madhya Pradesh: सीहोर में हादसा, कुबरेश्वर धाम में भोजनशाला का डोम गिरने से एक की मौत, कई लोग घायल

Wed, 13 Jul 2022 10:30 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 13 Jul 2022 10:30 PM IST
सार

कुबरेश्वर धाम में भोजनशाला का शेड गिरने की सूचना है। कई लोग घायल हुए हैं। प्रशासन और पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है। 

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Accident in Sehore, many people injured due to collapse of dining hall shed in Kubereshwar Dham
कुबरेश्वर धाम में भोजनशाला का शेड गिर गया। हादसे में एक की मौत और कई लोग घायल हुए हैं। - फोटो : सोशल मीडिया
मध्य प्रदेश के सीहोर स्थित कुबरेश्वर धाम में बुधवार रात हादसा हो गया। तेज बारिश और हवा से भोजनशाला का डोम गिर गया। इसके नीचे दबने से एक महिला श्रद्धालु की मौत हो गई है।  10-12 लोगों के घायल होने की सूचना है। लोगों को बचाने का सिलसिला शुरू हो गया है। दो गंभीर घायलों को भोपाल रैफर किया गया है। 

 
Madhya Pradesh: Accident in Sehore, many people injured due to collapse of dining hall shed in Kubereshwar Dham
घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल ले जा गया है. - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि बुधवार को गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भव्य गुरु दीक्षा समारोह का आयोजन रखा गया था। सुबह से ही भारी भीड़ उमड़ रही थी। लोगों के आने का सिलसिला शाम तक जारी था। भक्तों के भोजन के लिए कई पंडाल लगाए गए थे। रात के समय इन्हीं पंडालों में से एक के गिरने की सूचना है।

सीहोर में शाम से ही बारिश का सिलसिला जारी है। हादसा शाम रात 8 और 9 के बीच घटित हुआ, जब जोरदार बारिश के चलते डोम भरभरा कर गिर गया। जिसमें बाबड़ीखेड़ा कन्नौद निवासी 50 वर्षीय उमा मीणा नामक महिला की मौके पर ही मौत हो गई वहीं 10 से अधिक महिला-पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए। दो की हालत ज्यादा गंभीर है, जिन्हें भोपाल रैफर किया गया है। अन्य घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस और प्रशासन के अफसरों ने मोर्चा संभाल लिया है। 

 
Madhya Pradesh: Accident in Sehore, many people injured due to collapse of dining hall shed in Kubereshwar Dham
तेज बारिश-आंधी से शेड गिरना बताया जा रहा है। - फोटो : सोशल मीडिया
घायलों को एंबुलेंस और अन्य वाहनों की मदद से जिला अस्पताल उपचार के लिए लाया गया। गंभीर रूप से घायलो में दिल्ली निवासी ज्योति शुक्ला पिता मुकेश, कोटा निवासी कमलेश पत्नि रघुराज, उज्जैन निवासी दलपत पिता मनोहर, 26 वर्षीय ज्योति लोवंशी, 38 वर्षीय श्रद्धा वैष्णव, होशंगाबाद निवासी रजनी पत्नि विजय सिंह होशंगाबाद, 50 वर्षीय मुकेश पिता सागर, रिमझिम गुप्ता पत्नि राजेन्द्र कुमार बताए जा रहे हैं। हादसे के तरंत बाद विधायक सुदेश राय तथा पंडित प्रदीप मिश्रा जिला अस्पताल पहुंचे और अपने लोगोंं के साथ अस्पताल में भर्ती मरीजों  की देखभाल में जुटे हुए हैंं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Madhya Pradesh: Accident in Sehore, many people injured due to collapse of dining hall shed in Kubereshwar Dham
घटना के बाद लोगों को संबोधित करते पं. प्रदीप मिश्रा - फोटो : सोशल मीडिया


घटना के वक्त भी हजारों श्रद्धालु मौके पर मौजूद थे। लोगों में डर भी था। इसलिए पं. प्रदीप मिश्रा खुद लोगों को समझाइश देने आए थे। पंडित प्रदीप मिश्रा ने लोगों को सांत्वना देते हुए कहा कि आप लोग चिंता मत कीजिए। लोगों को व्यासपीठ वाले हॉल में बैठा दिया गया है। आप लोग चिंता मत कीजिए। घायलों को देखने के लिए पंडित प्रदीप मिश्रा भी अस्पताल पहुंचे हैं। यहां मीडिया से बातचीत में कहा कि ये तो प्राकृतिक आपदा है। सारी चीजें अच्छी हैं। हवा और प्रकृति के आगे किसकी चली है। ये प्राकृतिक आपदा तो चलती रहती है। तेज हवा चलने से टेंट नीचे गिरा है। मामले में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी ट्वीट किया है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्ठ होने की कामना की है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed