फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Kubereshwar Dham: Preparations are going on for the grand Kanwar Yatra in Kubereshwar Dham

Kubereshwar Dham: कुबेरेश्वर धाम में भव्य कांवड़ यात्रा को लेकर तैयारियां जारी, आज उमड़ेगा भक्तों का सैलाब

Sun, 06 Aug 2023 07:47 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 06 Aug 2023 07:47 AM IST
सार

Kubereshwar Dham: पंडित प्रदीप मिश्रा के प्रवचन से प्रभावित हजारों की संख्या में श्रद्धालु कुबेरेश्वरधाम पर पहुंच रहे हैं। यहां श्रावण मास और अधिक मास का पर्व पूरे आस्था और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है।

विज्ञापन
Kubereshwar Dham: Preparations are going on for the grand Kanwar Yatra in Kubereshwar Dham
बड़ी संख्या में कुबेरेश्वर धाम पहुंचे श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीहोर का कुबेरेश्वर धाम इन दिनों शिव मय हो गया है। जहां हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे है। विठलेश सेवा समिति, क्षेत्रवासी और जिला प्रशासन यहां आने वाले श्रद्धालुओं के ठहरने, प्रसादी और पेयजल आदि की व्यवस्था कर रहे हैं। सावन और अधिक मास में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने यहां पर आकर भगवान का विशेष अभिषेक किया। इसके अलावा कांवड़ यात्रियों का विठलेश सेवा समिति की ओर से पंडित विनय मिश्रा, पंडित समीर के द्वारा स्वागत किया। कांवड़ यात्रा में पहुंचे श्रद्धालुओं ने भगवान शंकर के जयकारे लगाए। सोमवार को शहर सहित आस-पास के आधा दर्जन से अधिक कांवड़ यात्रियों ने यहां पहुंचकर मंदिर परिसर में विश्राम किया और अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए। हर रोज बड़ी संख्या में श्रद्धालु कांवड़ लेकर धाम पर आ रहे हैं। वहीं, पंडित प्रदीप मिश्रा के मुख्य आतिथ्य में आगामी 16 अगस्त को भव्य कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर बैठक का आयोजन किया जा रहा है। रविवार को भी हजारों की संख्या में श्रद्धालु के आने की संभावना को देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था के लिए पांच दर्जन से अधिक जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं, प्रशासन और समिति ने चार स्थानों पर वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की है।
विज्ञापन


विठलेश सेवा समिति के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि शनिवार को सुबह परिसर में प्रसादी का वितरण विठलेश सेवा समिति के सेवादरों के अलावा क्षेत्रवासियों ने किया। शहर सहित पूरे देश की आस्था का प्रतीक पंडित प्रदीप मिश्रा के प्रवचन से प्रभावित हजारों की संख्या में श्रद्धालु कुबेरेश्वरधाम पर पहुंच रहे हैं। यहां पर श्रावण मास और अधिक मास का पर्व पूरे आस्था और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। प्रदीप मिश्रा के बताए उपायों और विधि से यहां पर श्रद्धालुओं के द्वारा पूजा अर्चना की जाती है। पूरा श्रावण मास जप, तप और ध्यान के लिए उत्तम होता है।
विज्ञापन


भव्य कांवड़ यात्रा कई मायनों में होगी खास
आगामी 16 अगस्त को लगातार दूसरी साल शहर के सीवन तट से करीब 11 किलोमीटर तक निकाली जाने वाली यह कांवड़ यात्रा क्षेत्र वासियों ने लिए संजीवनी से कम नहीं है, यात्रा में शामिल होने के लिए  कांवड़ यात्री शहर में आकर आस्था और उत्साह के साथ कुबेरेश्वरधाम पर पहुंचेंगे। इस दौरान शहर सहित आस-पास के शहरवासी, ग्रामीणों और सामाजिक संगठनों के अलावा जनप्रतिनिधियों के द्वारा 300 से अधिक स्थानों पर स्वागत और पेयजल सहित अन्य की व्यवस्था की जाएगी। मान्यता है कि तमाम कष्ट उठाकर भगवान भोलेनाथ को कांवड़ चढ़ाने जाने वाले शिवभक्तों की सेवा करना भी परम पुण्य का काम है। इससे प्रेरित होकर कांवड़ मार्ग पर जगह-जगह सेवा शिविर लगाए जाएंगे। जिससे कांवड़ में शामिल होने वालों का अतिथि सत्कार होगा। कांवड़ यात्रा में मुख्य अतिथि प्रदीप मिश्रा स्वयं यात्रियों के साथ शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed