{"_id":"630cca42e815fa7c9d15fa05","slug":"interstate-two-wheeler-thief-gang-caught-by-police-in-sehore","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Sehore Crime News: नाक में दम कर रखा था अंतरराज्यीय दोपहिया वाहन चोर गिरोह, अब पुलिस की गिरफ्त में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sehore Crime News: नाक में दम कर रखा था अंतरराज्यीय दोपहिया वाहन चोर गिरोह, अब पुलिस की गिरफ्त में
Mon, 29 Aug 2022 07:46 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 29 Aug 2022 07:46 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में पुलिस ने अंर्तराज्यीय वाहन चोर गैंग के चार लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने बदमाशों से एक दर्जन से अधिक चोरी के दो पहिया वाहन जप्त किए हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने पकड़ी बाइक
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीहोर जिले के कई शहरों में पिछले कुछ महीने से निरंतर अंतराल पर हो रही दोपहिया वाहन चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सीहोर मयंक अवस्थी ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गीतेश गर्ग और नगर पुलिस अधीक्षक निरंजन सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में टीआई कोतवाली नलिन बुधौलिया के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया था। गठित टीम ने वाहन चोरी की घटनाओं पर लगातार पैनी नजर बनाए रखी थी।
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि एवन सिटी सीहोर के पीछे इंदौर-भोपाल बाईपास के पास अंधेरे में कुछ बदमाश डकैती डालने की फिराक में हैं। पुलिस ने टीमें बनाकर दबिश दी, बदमाशों ने वहां से भागने का प्रयास किया, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया। पकड़े गए बदमाशों में मोहम्मद तालीम निवासी मुगीजपुर थाना मण्डी सीहोर, आरिफ शाह निवासी जमशेदनगर कस्बा सीहोर, आदिल शाह निवासी ग्राम पटारियाबांका थाना आष्टा, मोहम्मद अली निवासी झुनियावाड़ी कस्बा सीहोर के पास से घातक हथियारों के साथ-साथ दो मोटर साईकिलें भी जप्त की गईं, जो चोरी की होना पाई गई। सभी बदमाशों को एवन सिटी स्थित एक मकान में डकैती डालने की तैयारी करते हुए गिरफ्तार किया गया। उनसे पूछताछ करने पर उनके पास से विभिन्न स्थानो से चुराए हुए अनेक दोपहिया वाहन बरामद हुए।
विज्ञापन
पकड़ी गई बाइक
- फोटो : Social Media
बरामद हुए दोपहिया वाहन इस गैंग द्वारा सीहोर शहर तथा थाना मंडी क्षेत्र के रेलवे स्टेशन, इंदिरा नगर शमशान घाट, राणा उदय अस्पताल, टाउन हाल, कुबेरेश्वर धाम ग्राम चितावलिया हेमा, गल्ला मण्डी, श्रीराम कालोनी और दीबान बाग कस्बा आदि क्षेत्रों से चोरी करने के साथ-साथ जिला होशंगाबाद, विदिशा, शाजापुर, भोपाल तथा इंदौर से भी कई दोपहिया वाहन चोरी किए जाना पाया गया। जिन्हें कोतवाली पुलिस ने इनसे बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।
इस अंर्तराज्यीय वाहन चोर गैंग को गिरफ्तार करने में पुलिस टीम के उनि कृष्णा मण्डलोई, आर विक्रम रघुवंशी, आर नेपाल कल्मोदिया, आर महेन्द्र मेवाड़ा, आर विष्णु भगवान की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिन्हें पुलिस अधीक्षक द्वारा पुरुस्कृत करने की घोषणा की गई है।
इस अंर्तराज्यीय वाहन चोर गैंग को गिरफ्तार करने में पुलिस टीम के उनि कृष्णा मण्डलोई, आर विक्रम रघुवंशी, आर नेपाल कल्मोदिया, आर महेन्द्र मेवाड़ा, आर विष्णु भगवान की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिन्हें पुलिस अधीक्षक द्वारा पुरुस्कृत करने की घोषणा की गई है।
