फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Inhumanity with two people in Sehore, tied and beaten, made to wear women's clothes, fed cow dung, cut hair

MP NEWS: सीहोर में दो लोगों से अमानवीयता, बांधकर पीटा, महिलाओं के कपड़े पहनाए, गोबर खिलाया, बाल काटे

Tue, 24 Jun 2025 04:39 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: दिनेश शर्मा Updated Tue, 24 Jun 2025 04:39 PM IST
सार

सीहोर जिले के दोराहा थाना क्षेत्र में दो युवकों के साथ भीड़ ने अमानवीय व्यवहार किया। उन्हें लड़कियों के कपड़े पहनाकर बांधा, पीटा, गोबर खिलाया और बाल काटे। घटना का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेकर अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Inhumanity with two people in Sehore, tied and beaten, made to wear women's clothes, fed cow dung, cut hair
सीहोर में दो लोगों के साथ अमानवीयता का मामला सामने आया है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सीहोर में दिल को झकझोरने वाला मामला सामने आया है। अमानवीयता का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें दिख रहा है कि भीड़ ने दो लोगों को बांधकर उन्हें महिलाओं के पकड़े पहना दिए हैं और गोबर खाने पर मजबूर किया जा रहा है। दोनों युवकों से अभद्र भाषा में बात की जा रही है। भीड़ ने उनके बाल काटकर भी बेइज्जत किया।

विज्ञापन




ये भी पढ़ें-CM मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में होगा 'संवाद'; मध्य प्रदेश के विकास के रोडमैप पर करेंगे चर्चा
विज्ञापन


वीडियो दोराहा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। इसे लेकर थाना दोराहा में स्वयं संज्ञान लेकर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध बीएनएस की धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया गया है। वीडियो के आधार पर पुलिस पीड़ितों एवं अज्ञात आरोपियों की तलाश कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार जिले के बुगली ग्राम में दो युवकों के साथ भीड़ ने अमानवीय बर्ताव किया। दोनों युवक मध्यप्रदेश के रायसेन जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। बताया जाता है कि सोमवार रात को गांव के कुछ लोगों ने उन्हें किसी मामले में संदेह के आधार पर पकड़ा था। इसके बाद ग्रामीणों ने उन्हें बेरहमी से पीटा और जबरन लड़कियों के कपड़े पहनाए। इसके बाद रस्सी से बांधकर गोबर खिलाया और बाल काटकर बेइज्जत किया। आरोपियों ने पूरी घटना का वीडियो भी बना लिया जो मंगलवार को सामने आया है। मामले में अभी पुलिस को फरियादी और आरोपी नहीं मिले हैं। वीडियो के आधार पर पुलिस को संदेह है कि आरोपी बेलदार समाज के हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-'अमर उजाला संवाद' में हिस्सा लेंगे रवि किशन; राजनीति और सिनेमा से जुड़े मुद्दों पर करेंगे बात

इस संबंध में दोराहा थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो उनके संज्ञान में आया है। इसके आधार पर पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेते हुए आपराधिक प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने अभी किसी को नहीं पकड़ा है। वहीं मामले में एडिशनल एसपी सुनीता रावत का कहना है कि वायरल वीडियो में कुछ लोग दो युवकों को पकड़कर मारपीट कर रहे हैं, उन्हें गोबर खिला रहे हैं और बाल काट रहे हैं। साथ ही अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। यह घटना थाना दोराहा क्षेत्र के ग्राम बुगलीवाली की बताई जा रही है, जहां के बेलदार समाज से जुड़ा मामला है। वायरल वीडियो के आधार पर थाना दोराहा में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस पीड़ितों और आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed