{"_id":"6378f0eb942dde6f49602440","slug":"in-sehore-the-death-of-an-elderly-man-in-line-for-fertilizer","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवराजजी अब तो सुध लो!: CM के गृह जिले में खाद के लिए लाइन में लगे बुजुर्ग की मौत, सात घंटे से लगा था कतार में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवराजजी अब तो सुध लो!: CM के गृह जिले में खाद के लिए लाइन में लगे बुजुर्ग की मौत, सात घंटे से लगा था कतार में
Sat, 19 Nov 2022 08:36 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sat, 19 Nov 2022 08:36 PM IST
सार
सीहोर में खाद के लिए लाइन में लगे बुजुर्ग की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ये बुजुर्ग सात घंटे से लाइन में खड़े थे। अचानक वे गिर पड़े, फिर दोबारा नहीं उठ सके। मृतक के बेटे ने भी पिता की मौत के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन
किसान शिवनारायण मेवाड़ा की गिरने से मौत हुई है।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान जहां प्रदेश में खाद की कोई कमी नहीं बता रहे हैं, दूसरी तरफ उन्हीं के गृह जिले सीहोर में खाद के लिए लाइन में लगे बुजुर्ग की मौत होने की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि ये बुजुर्ग सात घंटे से लाइन में खड़े थे। अचानक वे गिर पड़ा, फिर दोबारा नहीं उठ सके। मृतक के बेटे ने भी पिता की मौत के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराया है।
ये दिल दहलाने वाली घटना सीहोर जिले के ग्राम ढाबला की सरकारी सोसायटी के पास हुआ है। जानकारी के अनुसार ग्राम रामखेड़ी का रहने वाला किसान शिवनारायण मेवाड़ा ग्राम ढाबला की सरकारी सोसायटी में खाद लेने गया था। सुबह 8 बजे से दोपहर ढाई बजे तक लाइन में लगकर वह अपनी बारी का इंतजार करता रहा। ढाई बजे उसे खाद की पर्ची मिली। तभी वो अचानक गिर गया। लोगों ने उठाने की कोशिश की, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
बेटे माखन सिंह ने बताया कि हमारे पास 3 एकड़ जमीन है। पिता 6 बोरी खाद लेने गए थे, लेकिन उन्हें खाद नहीं मिली। पिताजी चार दिन से भूखे-प्यासे खाद के लिए लाइन में लग रहे थे। शनिवार को भी वे सुबह 8 बजे से लाइन में लग गए थे। तीन बजे तक वे लाइन में ही खड़े थे। उन्हें पर्चीभर मिली थी, खाद नहीं। माखन ने पिता की मौत के लिए सरकार को जिम्मेदार बताया है। बेटे ने आरोप लगाया कि सरकार किसानों को यूरिया उपलब्ध नहीं करा पा रही है। इससे किसानों को काफी असुविधाएं हो रही है।
विज्ञापन
वहीं घटना के संबंध में ढाबला सोसाइटी के दशरथ सिंह राजपूत का कहना है कि बुजुर्ग किसान की मौत कैसे हुई, पता नहीं। वह खाद लेने जरूर आया था। उन्हें चार बोरी यूरिया का परमिट कार्ड दे दिया था। हमने साढ़े 10 बजे संस्था खोली थी, तब सभी के नाम लिखे थे। नंबर आने पर ढाई बजे खाद यूरिया की पर्ची दे दी गई थी। वे खाद लेने गोदाम पर जा रहे थे, तभी कहीं गिर गए। अब कैसे गिरे इस बारे में जानकारी नहीं है।
बता दें कि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 12 नवंबर को ही ट्वीट जारी कर खाद की कमी नहीं होने की बात कही थी। उन्होंने कहा था मेरे प्रिय किसान भाइयों-बहनों, प्रदेश में खाद की निरंतर आपूर्ति की जा रही है। हमारे पास पर्याप्त खाद है और मैं आपको आश्वस्त कर रहा हूं कि हम इसकी कोई कमी नहीं आने देंगे। इसलिए आप बिल्कुल चिंता न करें। कुछ लोग भ्रम फैला रहे हैं, ऐसे लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी।