फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore: Crackdown on Liquor Mafia, 67 Cases Hidden in House Seized; Excise Raid Sparks Stir

सीहोर में शराब माफिया पर शिकंजा: घर में छुपाकर रखी थी 67 पेटियां शराब, आबकारी दल की कार्रवाई से मचा हड़कंप

Thu, 08 Oct 2026 01:34 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Thu, 08 Oct 2026 01:34 PM IST
सार

सीहोर के मेहतवाड़ा में आबकारी विभाग ने एक घर पर दबिश देकर देशी-विदेशी शराब की 67 पेटियां जब्त की हैं। कुल 601 बल्क लीटर शराब की कीमत 2 लाख 74 हजार 450 रुपये बताई गई है। मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
Sehore: Crackdown on Liquor Mafia, 67 Cases Hidden in House Seized; Excise Raid Sparks Stir
घर की तलाशी में खुला शराब के अवैध भंडारण का राज

विस्तार

जिले में अवैध शराब के खिलाफ एक बार फिर आबकारी विभाग ने बड़ा शिकंजा कसते हुए ग्राम मेहतवाड़ा में छापामार कार्रवाई की। विभाग की टीम ने एक आरोपी के घर से देशी और विदेशी शराब की 67 पेटियां बरामद कीं। कार्रवाई में कुल 601 बल्क लीटर शराब जब्त हुई, जिसकी बाजार कीमत 2 लाख 74 हजार 450 रुपए बताई गई है। बड़ी मात्रा में शराब मिलने के बाद विभाग ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

विज्ञापन


तलाशी में खुला राज
जिला आबकारी अधिकारी दीप सिंह राठौर के अनुसार सहायक जिला आबकारी अधिकारी राजेश विश्वकर्मा के नेतृत्व में आबकारी दल ने मेहतवाड़ा निवासी रोहित सिंह ठाकुर (29) के घर पर दबिश दी। टीम ने मौके पर पहुंचकर घर की तलाशी ली तो वहां शराब का बड़ा जखीरा मिला। तलाशी के दौरान 62 पेटी देशी शराब और 5 पेटी विदेशी शराब बरामद की गई। इतनी बड़ी मात्रा में शराब घर के भीतर रखे जाने से अवैध शराब के कारोबार को लेकर भी सवाल खड़े हुए हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: सागर: खेत में पड़ी शराब पीते ही बिगड़ी युवक की हालत, अस्पताल से छुट्टी के बाद की कम दिखाई देने की शिकायत
विज्ञापन
विज्ञापन


आबकारी विभाग ने जब्त शराब की कुल मात्रा 601 बल्क लीटर बताई है। विभागीय आकलन के अनुसार बरामद शराब की बाजार कीमत 2 लाख 74 हजार 450 रुपए है। कार्रवाई के बाद जब्त शराब को कब्जे में लेकर नियमानुसार कार्रवाई शुरू की गई। विभाग की इस कार्रवाई से अवैध शराब के कारोबार में लिप्त लोगों में हड़कंप की स्थिति है। अधिकारी अब यह भी जांच कर सकते हैं कि इतनी बड़ी मात्रा में शराब आरोपी के पास कहां से पहुंची और इसे कहां खपाया जाना था।

आरोपी गिरफ्तार
मामले में आबकारी विभाग ने रोहित सिंह ठाकुर के खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क) और 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी राजेश विश्वकर्मा और संगीता नायक, उपनिरीक्षक रिया जैन और माधव कुण्डल, मुख्य आरक्षक वैभव नागवंशी, आरक्षक रामसखी, शिखा और हिमानी सहित नगर सैनिक एवं जिला आबकारी दल शामिल रहा। विभाग की कार्रवाई के बाद अब अवैध शराब के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य संभावित लोगों की भूमिका की जांच भी अहम मानी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed