फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Holi 2024: In the colorful fun of Holi, this time again Mahadev's Holi will be special

Holi 2024: होली की रंगीन मस्ती में अबकी बार फिर महादेव की होली रहेगी खास, हर मंदिर पर होगा आयोजन

Sun, 24 Mar 2024 01:10 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, सीहोर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, सीहोर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 24 Mar 2024 01:10 PM IST
सार

होली की रंगीन मस्ती में इस बार की होली सीहोर के लिए खास है। इस बार भी सीहोर में महादेव की होली खेली जाएगी। शहर महादेव के रंग में रंगा आएगा। शहर के अलग-अलग शिव मंदिरों में महादेव की होली का आयोजन होगा। 

विज्ञापन
Holi 2024: In the colorful fun of Holi, this time again Mahadev's Holi will be special
कुबेरेश्वर धाम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रंगों का उत्सव होली आ गया है। रंगों के पर्व से जुड़ी भोपाल के नजदीकी जिले सीहोर की एक अनूठी परंपरा है। नवाबी शासनकाल में नजदीकी जिले सीहोर में नवाबी होली मनाई जाती थी, लेकिन बीते साल से सीहोर वाले पंडित प्रदीप मिश्रा ने इस परंपरा को बदलकर रख दिया है। सीहोर जिले में अब नवाबी होली नहीं, बल्कि महादेव की होली मनाई जाती है। 
विज्ञापन


होली की रंगीन मस्ती में इस बार की होली सीहोर के लिए खास है। इस बार भी सीहोर में महादेव की होली खेली जाएगी। शहर महादेव के रंग में रंगा आएगा। शहर के अलग-अलग शिव मंदिरों में महादेव की होली का आयोजन होगा। पांच दिवसीय रंगोत्सव के पर्व होली की सोमवार से शुरुआत होने जा रही है। सोमवार धुलेंडी के दिन से रंग, गुलाल का दौर शुरू होगा, जो रंगपंचमी तक चलेगा। पर्व से एक दिन पूर्व रविवार को जिलेभर के बाजारों में लोग होली की खरीदी करते नजर आए।
विज्ञापन


राजधानी भोपाल के नजदीकी जिले में सीहोर में नवाबी शासन काल से चली आ रही होली की एक अनूठी परम्परा रही है। इसके तहत पहले दिन गेर होती है। होलिका दहन के बाद धुलेंडी पर रंग तो होता ही है, लेकिन शहर में इस दिन पंरपरागत रूप से गेर भी निकलते हैं और गमी की होली मानकर लोग उन घरों पर जाते हैं, जिनके यहां गमी हुई हो। अलसुबह अनेक लोग होलिका दहन स्थल पर जाकर पूजा-अर्चना भी करते हैं। छोटे बच्चों को भी होलिका दहन स्थल पर ले जाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच दिन बरसता है रंग
बता दें कि होली के दूसरे दिन सीहोर जिला मुख्यालय पर रंग बरसता है। होली के दूसरे दिन भोपाल के नवाब हमीदउल्लाह खान होली खेलने सीहोर आते थे। वर्तमान कलेक्ट्रेट में पॉलिटिकल ऑफिस था, वहां और पुरानी निजामत, ब्राह्मणपुरा और बारादरी में वह उपस्थित रहते थे।  इसी प्रकार होली के तीसरे दिन नवाब आष्टा पहुंचते थे और वहां बुधवारे में बैठते थे, जबकि होली के चौथे दिन भोपाल के नवाब हमीदउल्ला आष्टा तहसील के जावर पहुंचते थे। जावर में पूरे उल्लास के साथ पर्व मनाया जाता था। होली पर्व का पांचवां दिन रंग पंचमी पूरे जिले में उल्लास से मनाया जाता है। वैसे तो शहर में पांच दिन खेली जाती है, लेकिन रंग पंचमी पर नजारा ही कुछ अलग नजर आता है। शहर में रंग पंचमी का जुलूस निकाला जाता है। इससे पूरा नगर रंगमय हो जाता है। इस प्रकार शहर सहित जिलेभर में पूरे पांच दिन रंग बरसता है।


कथावाचक प्रदीप मिश्र ने क्या अपील की 
कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने बीते साल जिलेवासियों से अपील की थी कि इस बार नवाबी होली की जगह महादेव की होली मनाई जाए। उनकी अपील का असर यह हुआ कि सीहोर जिले में महादेव की होली पूरे उत्साह के साथ मनाई गई। पंडित प्रदीप मिश्रा ने सीहोर,आष्टा और इछावर पहुंचकर हुलियारों पर जमकर रंग-गुलाल उड़ाया। इस बार भी महादेव की होली और पंडित प्रदीप मिश्रा की अगवानी को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह देखा जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed