{"_id":"635fcd068c382e67b65f57e5","slug":"father-and-son-murdered-finance-manager-in-sehore","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sehore: कर्मचारी किश्त का पैसा मांगने घर पहुंचा, नाराज बाप-बेटे ने फाइनेंस मैनेजर की पीट-पीटकर हत्या की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sehore: कर्मचारी किश्त का पैसा मांगने घर पहुंचा, नाराज बाप-बेटे ने फाइनेंस मैनेजर की पीट-पीटकर हत्या की
Mon, 31 Oct 2022 06:56 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 31 Oct 2022 06:56 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में हत्या का मामला सामने आया है। फाइनेंस का एक भी रुपया नहीं चुकाया और ऊपर से फाइनेंस ऑफिस पहुंचकर मैनेजर को बाप-बेटे ने मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीहोर जिले में एक व्यक्ति बेटी की शादी के लिए बजाज कंपनी से टीवी और फ्रिज फाइनेंस कराने के बाद किश्त का एक भी रुपया नहीं दिया। कंपनी कर्मचारी के उधारी मांगने घर पहुंचने से नाराज बाप-बेटे बस स्टैंड स्थित बजाज कंपनी के कार्यालय जा धमके और मैनेजर को मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, पांच महीने पहले बेटी को दहेज देने के लिए कौड़िया निवासी गुड्डू खां पिता इस्माइल ने बजाज फाइनेंस कंपनी से टीवी और फ्रिज फाइनेंस कराए थे। लेकिन एक भी रुपये किश्त जमा नहीं कराई, जिसको लेकर कंपनी के कर्मचारी उसके घर किश्त की राशि लेने पहुंचे थे, जो गुड्डू को बर्दाश्त नहीं हुआ।
विज्ञापन
वह सोमवार दोपहर करीब दो बजे अपने बेटे हासिम के साथ बस स्टैंड स्थित सम्राट कांप्लेक्स में बजाज फाइनेंस कंपनी पहुंचा और फाइनेंस मैनेजर अशोक विश्वकर्मा (34) निवासी ग्राम भीमपुरा आष्टा से गुड्डू खां ने कहासुनी शुरू कर दी। थोड़ी ही देर में उसका बेटा हासिम पीछ़े से आया और मैनेजर अशोक पर चाकू से हमला किया तो अशोक ने उसका हाथ पकड़ लिया। वहीं, हासिम ने सीने पर तीन-चार घूसे मार दिए, जिससे अशोक मौके पर गिर गया।
विज्ञापन
मामला गंभीर होते देख यहां मौजूद लोग अशोक को एक निजी क्लिीनिक पर डा. अमित मोदी के पास पहुंचे, जिन्होंने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में टीआई नलिन बुधौलिया का कहना है कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
