फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   electricity company AE arrested for taking bribe of 15 thousand in Sehore

Sehore: बिजली कंपनी का एई 15 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, ट्रांसफार्मर रखने के एवज में ले रहा था पैसे

Thu, 03 Nov 2022 11:10 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 03 Nov 2022 11:10 AM IST
सार

सीहोर के इछावर में पदस्थ विद्युत कंपनी के सहायक यंत्री को लोकायुक्त ने 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
electricity company AE arrested for taking bribe of 15 thousand in Sehore
15 हजार की रिश्वत लेते एई गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीहोर के इछावर में पदस्थ बिजली कंपनी के सहायक यंत्री कैलाश चौधरी को लोकायुक्त पुलिस ने 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। सहायक यंत्री ट्रांसफार्मर रखने के नाम पर रिश्वत की मांग कर रहा था।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश विधुत वितरण कंपनी के इछावर में पदस्थ सहायक यंत्री कैलाश चौधरी ने एक ट्रांसफार्मर रखने के लिए 15 हजार रुपये की मांग की थी। बताया जाता है कि जब वह रुपए ले रहे थे, तभी लोकायुक्त पुलिस ने उन्हें रंगे हाथ दबोच लिया। बताया जा रहा है  कि किसानों के पंप कनेक्शन की फाइल को पास करने के नाम पर कंपनी के एई द्वारा ठेकेदार ओमप्रकाश चडार निवासी भोपाल से 15 हजार रुपये रिश्वत की मांग की जा रही थी। इसकी शिकायत ठेकेदार ने भोपाल लोकायुक्त के डीएसपी को की थी। इसी के चलते लोकायुक्त की टीम ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए रिश्वत के रूप में ली गई, 15 हजार की राशि के साथ गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन

 
मामले में मध्यप्रदेश विधुत वितरण कंपनी के अधीक्षण यंत्री सीके पवार ने कहा है कि मध्यप्रदेश विधुत वितरण कंपनी के इछावर में पदस्थ सहायक यंत्री कैलाश चौधरी को निलंबित करने की कार्रवाई का प्रतिवेदन भोपाल के वरिष्ठ अधिकारियों को भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed