फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Dussehra 2022 Dussehra festival is celebrated for three days in Ashta of Sehore

Dussehra 2022: यहां एक नहीं तीन दिन तक होता है रावण दहन, एकादशी और द्वादशी को भी लोग मनाते हैं दशहरा

Wed, 05 Oct 2022 10:39 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 05 Oct 2022 10:39 AM IST
सार

आष्टा ब्लॉक में विजय दशमी के पर्व को तीन दिन विजयदशमी, एकादशी और द्वादशी को मनाने की परंपरा सालों से चली आ रही है। आष्टा ब्लॉक में दशहरा पर्व को लेकर लोगों में गजब का उत्साह देखा जाता है।

विज्ञापन
Dussehra 2022 Dussehra festival is celebrated for three days in Ashta of Sehore
सीहोर के आष्टा में तीन दिनों तक मनाया जाता है दशहरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देशभर में शारदीय नवरात्र के दसवें दिन को विजयादशमी पर्व के रूप में मनाया जाता है। लेकिन सीहोर जिले के आष्टा में लोग केवल दशमी के दिन नहीं बल्कि एकादशी और द्वादशी को भी दशहरा पर्व के रूप में मनाते हैं। यहां तीनों दिन रावण का दहन किया जाता है। विजयादशमी अर्थात दशहरे के दिन मुख्य समारोह आष्टा ब्लॉक के शहरी क्षेत्र में होता है। हर साल की तरह इस बार भी मुख्य समारोह कन्नौद रोड स्थित नए दशहरे मैदान पर होगा। यहां रंगारंग आतिशबाजी के साथ 71 फीट के रावण का दहन किया जाएगा। इसी तरह एकादशी को आष्टा ब्लॉक के खड़ी ग्राम में और तीसरे दिन यानी द्वादशी पर ग्राम कजलास में रावण दहन होगा।
विज्ञापन


आष्टा ब्लॉक में विजय दशमी के पर्व को तीन दिन विजयदशमी, एकादशी और द्वादशी को मनाने की परंपरा सालों से चली आ रही है। आष्टा ब्लॉक में दशहरा पर्व को लेकर लोगों में गजब का उत्साह देखा जाता है। यही कारण है कि यहां दशहरा पर्व पर रावण दहन का आयोजन तीन दिनों तक मनाया जाता है और तीनों दिन भगवान राम की बारात भी निकाली जाती है। दशहरा मैदान पर पहुंचकर राम-रावण युद्ध के पश्चात रावण दहन का आयोजन होता है। 
विज्ञापन


आष्टा के बुजुर्ग हरी किशन शर्मा बताते हैं पहले के जमाने में मनोरंजन के साधन सीमित थे। इसके चलते लोग त्योहारों को उत्साह और उमंग के साथ मनाते थे। इसके अलावा लोगों के लिए त्योहार ही मनोरंजन के साधन होते थे। त्योहारों पर दुकानें, मेला आदि लगने से लोगों का भरपूर मनोरंजन भी हो जाता था। एक ही दिन रावण का दहन होने पर लोग अन्य स्थान के रावण दहन देखने से वंचित न हो जाए। इस वजह से पहले दिन रावण दहन का आयोजन आष्टा शहर में रखा गया। इसके दूसरे दिन यानी एकादशी को खड़ी ग्राम में और द्वादशी को आष्टा ब्लॉक के ही कजलास ग्राम में रावण दहन का आयोजन भव्य रूप से आयोजित होने लगा। चूंकि आष्टा, खड़ी ग्राम और कजलास ग्राम के बीच 10 से 12 किमी की दूरी है। इससे यहां के लोग तीन दिन तक लगातार तीनों जगह के रावण दहन आयोजन में शामिल हो जाते हैं।   
विज्ञापन
विज्ञापन


नए दशहरा मैदान पर आज होगा रावण दहन
आष्टा ब्लॉक में मुख्य समारोह कन्नौद रोड स्थित नए दशहरे मैदान पर होगा। यहां रंगारंग आतिशबाजी की जाएगी। 71 फीट के रावण का दहन किया जाएगा। इस बार भी दशहरा उत्सव समिति के सदस्य शेष नारायण मुकाती, पंकज यादव सहित उनकी समस्त टीम ने आकर्षक रावण के पुतले का निर्माण किया है। दशहरे पर्व को भव्य रूप देने के लिए  विजयदशमी उत्सव समिति द्वारा नगर में भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की भव्य शोभायात्रा निकलेगी। नगर के भाव बाबा मंदिर से शोभायात्रा प्रारंभ होगी। यह नगर के बुधवारा, परदेसीपुरा, खत्री मार्केट, अस्पताल चौराहा, पुराना बस स्टैंड, सब्जी मंडी, बड़ा बाजार, सिकंदर बाजार होते हुए दशहरा मैदान पर पहुंचेगी। आकर्षक आतिशबाजी होगी, साथ में राम रावण का युद्ध और उसके बाद रावण का दहन होगा। आयोजन को लेकर प्रशासन, पुलिस प्रशासन और नगर पालिका प्रशासन ने चाक-चौबंद की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed