फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Dhirendra Krishna Shastri Pandit Pradeep Mishra Comment Over Sakshi Murder Case Delhi

Sakshi Murder: शास्त्री बोले- यह देखकर खून न खौले तो वह मर चुका है, पं. मिश्रा बोले- बेटियों को समझाओ

Fri, 02 Jun 2023 07:04 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर/छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर/छतरपुर Published by: रवींद्र भजनी Updated Fri, 02 Jun 2023 07:04 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के दो चर्चित कथावाचकों ने दिल्ली के साक्षी हत्याकांड पर टिप्पणी की है। बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि यह देखकर जिसका खून न खौले, वह जीते-जी मर चुका है। वहीं, पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा कि माता-पिता को अपनी बेटियों को समझाना चाहिए। 
 

विज्ञापन
Dhirendra Krishna Shastri Pandit Pradeep Mishra Comment Over Sakshi Murder Case Delhi
साक्षी हत्याकांड पर पंडित प्रदीप मिश्रा और धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने टिप्पणी की है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के साक्षी हत्याकांड को लेकर मध्य प्रदेश के चर्चित कथावाचक बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और सीहोर वाले पंडित प्रदीप मिश्रा ने टिप्पणियां की हैं। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बोले कि अपनी बहनों का जब हम यह हाल देखते हैं तो शायद ही इस दुनिया में ऐसा कोई भाई होगा जिसका खून न खौले। इसे देखकर भी यदि किसी का खून न खौले तो वह जीते जी मर चुका है। वहीं, पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा कि बेटियों को खुद समझना होगा कि वह सनातन में जन्म लेने वाली बेटी हैं। उन्हें किसी के बहकावे में नहीं आना है। अपने विवेक से सनातन धर्म के पक्ष में निर्णय लेना है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


दरअसल, 28 मई को 16 साल की साक्षी की साहिल नाम के लड़के ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। इसका सीसीटीवी वीडियो सामने आया तो जिसने देखा, वह दहल उठा। साहिल ने उस पर कम से कम 30 बार वार किए थे। पुलिस ने साहिल को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है। इस बीच बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि ह्दय हमारा भी है। लोग हमसे कहते हैं कि आप कट्टर हो। आप विवाद की बात करते हो। आप दंगा कराने वाली बात करते हो। अपनी बहनों का जब हम यह हाल देखते हैं तो शायद ही इस दुनिया का कोई भाई होगा, जिसका खून न खौले। इसे देखकर यदि किसी का खून न खौले तो वह जीते जी मर चुका है। इस वजह से हम भरोसा सनातन पर करते हैं। हमारा सनातन मारना नहीं, बचाना है। हम बालाघाट में कथा कर रहे थे। बांग्लादेश से एक महिला आई थी। वह सनातन धर्म ग्रहण करना चाहती थी। मैंने कहा कि डियर माय सिस्टर, आपको धर्म नहीं बदलना है। आप सनातन का सम्मान करें। उसका पालन करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीहोर में कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने भी इस हत्याकांड का कथा में जिक्र किया। उन्होंने देश की बेटियों सहित उनके माता-पिता के लिए भी बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि बेटियों को समझना चाहिए। साक्षी पर कई वार किए गए। अब उसके बारे में तरह-तरह की बातें की जा रही है। बेटियां माता-पिता, भाई के समझने से नहीं समझती हैं। उन्हें खुद समझना होगा कि वह सनातन धर्म में जन्म लेने वाली बेटी हैं। उन्हें किसी के बहकावे में नहीं आना है। अपने विवेक से सनातन धर्म के पक्ष में निर्णय करना है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed