फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Dalit women are not being allowed to draw water from tube wells in Sehore

सुन लो सरकार: महिलाओं ने कहा- दलित होने के नाते बड़ी जाति के लोग नलकूपों से पानी नहीं भरने दे रहे

Tue, 19 Mar 2024 07:32 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 19 Mar 2024 07:32 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में स्थित एक गांव की दलित महिलाओं को नलकूपों से पानी नहीं भरने दिया जा रहा है। परेशान महिलाएं मंगलवार को कलेक्ट्रेट ऑफिस पहुंचीं और अपनी समस्या से डिप्टी कलेक्टर को अवगत कराया।

विज्ञापन
Dalit women are not being allowed to draw water from tube wells in Sehore
डिप्टी कलेक्टर से मिली महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीहोर जिले में पीने के पानी के संकट से जूझ रही मुस्करा गांव की हैरान परेशान महिलाएं मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंची। महिलाओं ने डिप्टी कलेक्टर वंदना राजपूत को शिकायती पत्र दिया। दलित समाज की महिलाओं ने गांव के उच्च जाति के लोगों पर निजी नलकूपों से पीने का पानी नहीं भरने देने का आरोप लगाया। महिलाओं के द्वारा गांव के बाल्मिकी, मालवीय और कुम्हार मोहल्ले में हैंडपंप खनन कराने की मांग जिला प्रशासन से की।

विज्ञापन


मुस्करा ग्राम पंचायत से पहुंची महिलाओं ने डिप्टी कलेक्टर वंदना राजपूत को दिए शिकायती पत्र में बताया कि सरपंच सचिव पानी की समस्या के समाधान के लिए कुछ भी करने को तैयार नहीं हैं। गांव के बाल्मिकी मोहल्ला, मालवीय मोहल्ला और कुम्हार मोहल्ले में मजदूरी कर जीवन यापन करने वाले 108 परिवार निवास करते हैं। पानी की टंकी का निर्माण कर दिया गया है, लेकिन अब तक घरों तक नलों के माध्यम से पानी नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन


गांव के बड़े लोग दलित होने के कारण अपने निजी नलकूपों से पानी नहीं भरने देते हैं। पीने का पानी दूरदराज से लाना पड़ रहा है। मवेशी को भी पानी नहीं पिला पा रहे हैं। सुलोचना, नंदी, सरिता, सारा, धनकुवर, ममता, राधाबाई, श्याम, कांताबाई, राजकुमार, गौरा, सुमित्रा और रीना सहित अन्य महिलाओं ने पानी की समस्या के निराकरण कराने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed