फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   CM will give gift to Budni will inaugurate 26 industrial structures with investment of more than 5521 crores

MP News: बुधनी को सीएम देंगे सौगात, 5521 करोड़ से ज्यादा के निवेश वाली 26 औद्योगिक संरचनाओं का करेंगे लोकार्पण

Wed, 28 Sep 2022 10:52 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 28 Sep 2022 10:52 AM IST
सार

सीएम शिवराज बुधनी में 29 सितम्बर को 5521 करोड़ 51 लाख निवेश वाली 26 औद्योगिक संरचनाओं का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे।

विज्ञापन
CM will give gift to Budni will inaugurate 26 industrial structures with investment of more than 5521 crores
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान। (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को बुधनी सहित 11 जिलों के 16 औद्योगिक कलस्टर और 3 औद्योगिक क्षेत्रों का भूमि-पूजन करेंगे। सीएम शिवराज बुधनी में 29 सितम्बर को 5521 करोड़ 51 लाख निवेश वाली 26 औद्योगिक संरचनाओं का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे। इन निर्माण कार्यों से लगभग 59 हजार युवाओं को सीधे रोजगार मिलने की संभावना है। सीहोर जिले के बुधनी में लोकार्पण और शिलान्यास के साथ राज्य स्तरीय रोजगार दिवस कार्यक्रम भी होगा। मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के तहत सभी जिलों में कार्यक्रम होगा और मुख्यमंत्री 4 जिलों के युवाओं से संवाद भी करेंगे।
विज्ञापन


एमएसएमई विभाग के सचिव पी. नरहरि ने बताया कि मुख्यमंत्री 11 जिलों के 16 औद्योगिक कलस्टर और 3 औद्योगिक क्षेत्रों का भूमि-पूजन करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री 4 जिलों के 3 औद्योगिक कलस्टर, एक औद्योगिक क्षेत्र, 2 इन्क्यूवेशन सेंटर और एक स्टार्टअप का लोकार्पण करेंगे तथा हितग्राहियों को ऋण स्वीकृति और वितरण पत्र भी प्रदान करेंगे। मुख्यमंत्री इंदौर, नीमच, भोपाल और बुरहानपुर के कलस्टर विकासकर्ता उद्यमियों से वर्चुअल संवाद भी करेंगे। जिलों में प्रभारी मंत्री और निर्वाचित जन-प्रतिनिधियों के आतिथ्य में आयोजन होंगे। राज्य स्तरीय कार्यक्रम का इलेक्ट्रॉनिक मीडिया द्वारा जिलों में सीधा प्रसारण भी किया जाएगा।
विज्ञापन


कार्यक्रम में उद्योग संघों के प्रतिनिधि, हितग्राही, एमएसएमई उद्यमी, कलस्टर के विकासकर्ता, बैंकर और स्व-रोजगार योजना से जुड़े सभी विभागों के अधिकारी शामिल होंगे। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, ग्रामीण पथ विक्रेता योजना, आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री स्व-निधि योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना, रविदास स्व-रोजगार योजना और डॉ. अम्बेडकर आर्थिक कल्याण योजना के तहत 2 लाख 2 हजार 429 युवाओं को राज्य स्तरीय और जिला स्तरीय कार्यक्रम में स्वरोजगार हेतु वित्तीय ऋण वितरण संभावित है। इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए गत दिवस सांसद रमाकांत भार्गव की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में कलेक्टर चन्द्र मोहन ठाकुर ने सभी अधिकारियों को समय पूर्व सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक के पश्चात कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed