{"_id":"6305e87369d5815b3f09796e","slug":"75-thousand-reward-on-the-accused-of-murder-who-specializes-in-changing-the-look-of-sehore","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sehore: हुलिया बदलने में माहिर हत्या के आरोपी पर 75 हजार का इनाम, लंबे समय से फरार है नरेंद्र मालवीय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sehore: हुलिया बदलने में माहिर हत्या के आरोपी पर 75 हजार का इनाम, लंबे समय से फरार है नरेंद्र मालवीय
Wed, 24 Aug 2022 02:29 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Wed, 24 Aug 2022 02:29 PM IST
सार
आरोपी हुलिया बदलने का हुनर जानता है, जिसके चलते वह हर बार अपना रूप बदलकर पुलिस से बच जाता है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए कई जगह दबिश दी, लेकिन आरोपी को पकड़ नहीं सकी।
विज्ञापन
हत्या का आरोपी नरेंद्र मालवीय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीहोर जिला मुख्यालय ने खतरनाक आरोपी नरेंद्र मालवीय नाम पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। वहीं, आरोपी पर मंडी थाना प्रभारी ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। आरोपी नरेंद्र मालवीय पर तीन लोगों की हत्या का आरोप है। वह लंबे समय से पुलिस गिरफ्त से फरार है। आरोपी हुलिया बदलने का हुनर जानता है, जिसके चलते वह हर बार अपना रूप बदलकर पुलिस से बच जाता है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए कई जगह दबिश दी, लेकिन आरोपी को पकड़ नहीं सकी।
आरोपी नरेंद्र मालवीय सीहोर जिले के मंडी थाने में हत्या की तीन वारदातों को अंजाम दे चुका है। पुलिस ने अब उसे पकड़ने के लिए इनाम घोषित किया है। आरोपी के हाथ में उसकी बेटियों के नाम के टैटू गुदे हैं। मंडी थाना पुलिस ने नरेंद्र मालवीय के संबंध में सूचना के लिए नम्बर भी जारी किए हैं। मोबाइल नंबर 9926619079, 9479990966 पर थाना प्रभारी मंडी को इसकी सूचना दी जा सकती है।