फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore: Villager attacked with sticks at midnight after entering the house, died due to head injury, wife accused of murder

सीहोर: घर में घुसकर आधी रात ग्रामीण पर लाठियों से हमला, सिर में चोट लगने से मौत, पत्नी ने लगाए हत्या के आरोप

Thu, 17 Mar 2022 09:28 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 17 Mar 2022 09:28 AM IST
सार

सीहोर जिले के रघुनाथपुरा गांव में एक ग्रामीण पर कुछ लोगों ने घर में घुसकर हमला कर दिया। हादसे में सिर में चोट लगने से ग्रामीण की मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने पति की हत्या का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Sehore: Villager attacked with sticks at midnight after entering the house, died due to head injury, wife accused of murder
लाठियों से हमले में ग्रामीण की मौत (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सीहोर जिले के इछावर तहसील क्षेत्र के रघुनाथपुरा गांव में एक ग्रामीण के घर घुसकर कुछ लोगों ने रात में लाठियों से हमला कर दिया। हादसे में ग्रामीण की मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने हत्या के आरोप लगाए हैं। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार प्राण घातक हमले में रघुनाथपुरा निवासी जगदीश मालवीय की मौत हो गई। मृतक की पत्नी अनीता बाई मालवीय का आरोप है कि उसके पति की हत्या हुई है। शादी की बात को लेकर कुछ लोग काफी नाराज थे और आए दिन उसके पति से झगड़ा करते थे, उसे जान से मारने की धमकी भी देते थे।
विज्ञापन


मंगलवार रात को कुछ लोग आए और लाठियों से हमला कर दिया। जिसमें जगदीश, उसके भाई सुरेश और पत्नी अनीता को चोट पहुंची थी। जगदीश के सिर में गंभीर चोट लगने के कारण मौत हो गई। घायलों का उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने मृतक जगदीश का पीएम करा कर मर्ग कायम कर लिया है और शव परिजनों को सौंप दिया है। इछावर थाना प्रभारी उषा मरावी ने मामले की जांच जारी होने की बात कही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed