{"_id":"625a8b64e321a33a590dc241","slug":"sehore-used-to-do-rake-at-crop-sales-centers-throw-mud-and-snatch-bags-of-money-two-miscreants-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीहोर: फसल बिक्री केंद्रों पर करते थे रैकी, कीचड़ फेंककर छीन लेते थे रुपयों का बैग, दो बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीहोर: फसल बिक्री केंद्रों पर करते थे रैकी, कीचड़ फेंककर छीन लेते थे रुपयों का बैग, दो बदमाश गिरफ्तार
Sat, 16 Apr 2022 02:54 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sat, 16 Apr 2022 02:54 PM IST
सार
पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जो किसानों पर कीचड़ फेंककर उनसे रुपये छीन लेते थे। इनके गिरोह के दो अन्य बदमाश फरार हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से करीब साढ़े तीन लाख रुपये भी जब्त किए हैं।
विज्ञापन
arrest symbol
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीहोर जिले की नसरुल्लागंज पुलिस ने किसानों की रैकी कर रुपयों से भरे बैग उड़ाने वाले बदमाशों के गिरोह का पर्दाफाश किया है। दो को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने करीब आधा दर्जन वारदातों में इनकी संलिप्तता पाई है। करीब साढ़े तीन लाख रुपए जब्त किए हैं।
पुलिस ने बताया कि बदमाश कस्बा और ग्रामीण इलाकों में फसल बिक्री केंद्रों पर रैकी करते थे और लोगों का ध्यान भटकाने उन पर कीचड़ फेंक देते थे। जब तक लोग कीचड़ साफ करते, उतने में गिरोह के लोग छोटे बच्चों के माध्यम से रुपयों से भरा बैग गायब करा देते थे। नसरुल्लागंज पुलिस चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों पृथ्वी उर्फ फूलो सिसोदिया पिता बबन सिंह (21) व आशिक कंवरलाल सिसोदिया (27) निवासी ग्राम गुलखेङी थाना बोङा जिला राजगढ़ को गिरफ्तार किया है। वहीं दो अन्य संदेही की तलाश की जा रही है।
पुलिस के अनुसार आरोपीगण चोरी के बाद कुछ समय तक अपने गांवों में ही छुप कर रहते हैं अथवा अन्य राज्यों जैसे राजस्थान, पंजाब में अण्डरग्राउण्ड हो जाया करते थे। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पकड़े गए पृथ्वी व आशिक ने पूछताछ में चोरी के कई राज उगले हैं। इनके कब्जे से करीब साढ़े तीन लाख रुपए जब्त किए हैं। पुलिस और भी पूछताछ कर रही है।