फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore: Used to do rake at crop sales centers, throw mud and snatch bags of money, two miscreants arrested

सीहोर: फसल बिक्री केंद्रों पर करते थे रैकी, कीचड़ फेंककर छीन लेते थे रुपयों का बैग, दो बदमाश गिरफ्तार

Sat, 16 Apr 2022 02:54 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 16 Apr 2022 02:54 PM IST
सार

पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जो किसानों पर कीचड़ फेंककर उनसे रुपये छीन लेते थे। इनके गिरोह के दो अन्य बदमाश फरार हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से करीब साढ़े तीन लाख रुपये भी जब्त किए हैं। 

विज्ञापन
Sehore: Used to do rake at crop sales centers, throw mud and snatch bags of money, two miscreants arrested
arrest symbol - फोटो : amar ujala

विस्तार

सीहोर जिले की नसरुल्लागंज पुलिस ने किसानों की रैकी कर रुपयों से भरे बैग उड़ाने वाले बदमाशों के गिरोह का पर्दाफाश किया है। दो को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने करीब आधा दर्जन वारदातों में इनकी संलिप्तता पाई है। करीब साढ़े तीन लाख रुपए जब्त किए हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि बदमाश कस्बा और ग्रामीण इलाकों में फसल बिक्री केंद्रों पर रैकी करते थे और लोगों का ध्यान भटकाने उन पर कीचड़ फेंक देते थे। जब तक लोग कीचड़ साफ करते, उतने में गिरोह के लोग छोटे बच्चों के माध्यम से रुपयों से भरा बैग गायब करा देते थे। नसरुल्लागंज पुलिस चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों पृथ्वी उर्फ फूलो सिसोदिया पिता बबन सिंह (21) व आशिक कंवरलाल सिसोदिया (27) निवासी ग्राम गुलखेङी थाना बोङा जिला राजगढ़ को गिरफ्तार किया है। वहीं दो अन्य संदेही की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार आरोपीगण चोरी के बाद कुछ समय तक अपने गांवों में ही छुप कर रहते हैं अथवा अन्य राज्यों जैसे राजस्थान, पंजाब में अण्डरग्राउण्ड हो जाया करते थे। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पकड़े गए पृथ्वी व आशिक ने पूछताछ में चोरी के कई राज उगले हैं। इनके कब्जे से करीब साढ़े तीन लाख रुपए जब्त किए हैं। पुलिस और भी पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed