फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore: Unique performance of women troubled by electricity-water problem, narrated the problem to CM by singing Shivraj Veera song

सीहोर: बिजली-पानी की समस्या से परेशान महिलाओं का अनोखा प्रदर्शन, शिवराज वीरा गीत गाकर लगाई मदद की गुहार

Sun, 24 Apr 2022 02:21 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 24 Apr 2022 02:21 PM IST
सार

सीहोर जिले के ग्राम चंदेरी में बिजली-पानी की समस्या से परेशान महिलाओं ने अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया। महिलाओं ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह वीरा का गीत गाया और समस्या का समाधान करने की गुहार लगाई।

विज्ञापन
Sehore: Unique performance of women troubled by electricity-water problem, narrated the problem to CM by singing Shivraj Veera song
सीहोर में मशाल जलाकर प्रदर्शन करते किसान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीएम शिवराज के गृह जिले सीहोर के ग्राम चंदेरी में बिजली-पानी की समस्या से परेशान महिलाओं ने अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया। महिलाओं ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह वीरा का गीत गाया साधना भाभी को भी याद किया और भतीजे कार्तिकेय और कुणाल से गीत गाकर जिले के सैकड़ों गांव में लाइट-पानी की व्यवस्था करने की गुहार लगाई। 
विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान किसान व समाजसेवी एम.एस. मेवाड़ा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से निवेदन किया है, कि इस वक्त सीहोर जिले के बिलकिसगंज, कोलार डैम, बरखेड़ी, चंदेरी सहित 67 गांव के लोग अंधकार में जी रहे हैं। गांव में लाइट ना होने से पानी का संकट खड़ा हो गया है। वहीं, बिजली ना मिलने और मच्छरों के काटने से लोग मलेरिया की चपेट में आ रहे हैं। परेशान लोग रात भर सो नहीं पा रहे हैं। लोगों को कई और भी परेशानियां उठाना पड़ रही हैं।
विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान ग्रामीण किसानों ने मशाल जलाकर जुलूस निकाला और विद्युत मंडल के खिलाफ प्रदर्शन किया है। पीएचई विभाग के एसडीओ धरना स्थल पहुंचे और लोगों को जल्द ही पानी की समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। वहीं, बिजली विभाग के कर्मचारियों से बात कर 
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइट की समस्या हल करने की बात भी कही। धरना प्रदर्शन के दौरान किसान व समाजसेवी एम.एस. मेवाड़ा समेत बड़ी संख्या में गांव के महिला और पुरुष शामिल थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed