फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore: The city received the gift of a new station building, MP Sadhvi Pragya Singh Thakur arrived to inaugurate

सीहोर: शहर को मिली नए स्टेशन भवन की सौगात, उद्घाटन करने पहुंचीं सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर

Thu, 05 May 2022 07:11 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 05 May 2022 07:11 AM IST
सार

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के सीहोर में नवनिर्मित स्टेशन भवन का लोकार्पण भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने किया। लोकार्पण अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा कि लगभग डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से बने इस नए भवन से यात्रियों को पहले से बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
 

विज्ञापन
Sehore: The city received the gift of a new station building, MP Sadhvi Pragya Singh Thakur arrived to inaugurate
सीहोर में नवनिर्मित स्टेशन भवन का लोकार्पण भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने किया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीहोरवासियों को सौगात मिली है। नवनिर्मित स्टेशन भवन का लोकार्पण भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने किया। लोकार्पण अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा कि लगभग डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से बने इस नए भवन से यात्रियों को पहले से बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन

 
साध्वी प्रज्ञा सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रेल यात्रियों के लिए बेहतर से बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए निरंतर काम कर रहे हैं। केवल रेलवे ही नहीं बल्कि सभी विभागों के उन्नयन का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा देश के चहुंमुखी विकास के साथ ही लोगों के कल्याण की अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। कोरोना काल में हर गरीब परिवार को निशुल्क राशन दिया जा रहा है। कोरोना के बाद लगभग सभी ट्रेनें प्रारंभ हो चुकी हैं और मुझे कुछ ट्रेनों के स्टॉपेज सीहोर करने के लिए कहा गया है, उस पर कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन


सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गत 2 वर्षों से कोरोना के कारण बंद कल्याणकारी योजनाओं को फिर से शुरू किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने बेटी के जन्म एवं शिक्षा से लेकर विवाह तक की तमाम योजनाएं बनाई हैं, ताकि किसी भी गरीब मां-बाप को बेटी के लालन-पालन में कोई समस्या ना हो और जन्म पर गर्व हो। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ लेने के लिए लोगों को जागरूक होना चाहिए। उन्हें सभी योजनाओं की जानकारी लेना चाहिए और जिस योजना के अंतर्गत उन्हें लाभ लेने की पात्रता हो तो अवश्य लाभ लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम के आरंभ में रतलाम रेल मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक अशफाक अहमद ने नवनिर्मित स्टेशन भवन और यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उद्घाटन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में एसडीएम बृजेश सक्सेना, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक एवं वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त सहित जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed