{"_id":"61e415abef75d9484f7937c0","slug":"sehore-sp-kept-a-reward-of-10-thousand-for-catching-the-accused-of-rape-amlaha-police-caught","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीहोर: दुष्कर्म के आरोपी को पकड़वाने के लिए एसपी ने रखा 10 हजार का इनाम, अमलाहा पुलिस ने दबोच लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीहोर: दुष्कर्म के आरोपी को पकड़वाने के लिए एसपी ने रखा 10 हजार का इनाम, अमलाहा पुलिस ने दबोच लिया
Sun, 16 Jan 2022 06:25 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 16 Jan 2022 06:25 PM IST
सार
सीहोर जिले के इछावर थाना क्षेत्र में एक मासूम 10 वर्षीय आदिवासी बालिका के साथ दुष्कर्म करने एवं उसके बाद बालिका को कुएं में फेंकने की घटना से सनसनी फैली गई। उक्त घटना के बाद इछावर पुलिस रमेश मोंगिया की सरगर्मी से तलाश कर रही थी।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीहोर जिले के इछावर थाना क्षेत्र में एक मासूम 10 वर्षीय आदिवासी बालिका के साथ दुष्कर्म करने एवं उसके बाद बालिका को कुएं में फेंकने की घटना से सनसनी फैली गई। उक्त घटना के बाद इछावर पुलिस रमेश मोंगिया की सरगर्मी से तलाश कर रही थी।
बता दें कि शनिवार को 10 वर्षीय बालिका जब अपने घर के आस-पास साइकिल चला रही थी तभी ग्राम के ही एक युवक ने उसे खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब बालिका ने इसका विरोध कर उसकी जानकारी घरवालों को देने की बात कही, तब युवक ने उस बालिका को कुएं में फेंक दिया। कुएं में पानी कम होने के कारण बालिका जिंदा तो बच गई लेकिन उसे काफी चोटें आई हैं। जिसका जिला चिकित्सालय में इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
घटना के बाद जिला पुलिस अधीक्षक घटनास्थल पहुंचे थे तथा अधीनस्थों को आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे। इछावर थाने के एसआई अजय जोझा ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी ने भी आरोपी के बारे में जानकारी, सूचना देने वाले को 10 हजार के इनाम की घोषणा की थी।
विज्ञापन
घटना के 24 घंटे बीत जाने के बाद भी आरोपी का कोई पता नहीं चल सका था। जिला पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी ने आरोपी रमेश मोंगिया को गिरफ्तार करवाने या उसके बारे में पुख्ता जानकारी सूचना देने वाले को 10 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की। कुछ देर बाद ही आरोपी को अमलाहा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।