फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore: Now the municipality will monitor the garbage throwers from the third eye, cameras will be installed at five places in the city

सीहोर: अब कचरा फेंकने वालों पर तीसरी नजर से निगरानी रखेगी नगर पालिका, शहर में पांच जगह लगेंगे कैमरे

Wed, 19 Jan 2022 01:51 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 19 Jan 2022 01:51 PM IST
सार

शहर में यहां-वहां कचरा फेंककर गंदगी फैलाने वालों पर अब सख्ती की तैयारी हो चुकी है। शहर में पांच जगह कैमरे लगाए जा रहे हैं, जिनसे कचरा फैलाने वालों पर नजर रखने के साथ ही जुर्माने की कार्यवाही भी की जाएगी।
 

विज्ञापन
Sehore: Now the municipality will monitor the garbage throwers from the third eye, cameras will be installed at five places in the city
Sehore: सीहोर नगर पालिका अब कैमरों से रखेगी कचरा फैलाने वालों पर नजर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर में यहां-वहां कचरा फेंककर गंदगी फैलाने वालों पर अब सख्ती की तैयारी हो चुकी है। शहर में पांच जगह कैमरे लगाए जा रहे हैं, जिनसे कचरा फैलाने वालों पर नजर रखने के साथ ही जुर्माने की कार्यवाही भी की जाएगी।
विज्ञापन


नगर को स्वच्छ बनाने के लिए नगर पालिका सीहोर द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। डोर टू डोर कचरा कलेक्शन किया जाता है, बावजूद कुछ लोग कचरा गाड़ी में न डालकर यहां वहां अन्य स्थानों पर फेंक कर शहर में कूड़े के ढेर लगा रहे हैं। ऐसे लोगों पर अंकुश लगाने और उनकी आदतों को सुधारने के लिए नगर के पांच स्थानों पर 4 जी बायफाय कैमरे लगाए जाएंगे। सैकड़ाखेडी रोड नगर पालिका परिषद द्वारा एक कैमरा लगा दिया गया है जिसकी टेस्टिंग जारी है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि शहर में स्वच्छता को लेकर नगर पालिका सीएमओ संदीप श्रीवास्तव कचरा प्रबंधन को लेकर काफी गंभीर हैं। डोर टू डोर कचरा कलेक्शन, बाजरों में रात्रिकालिन सफाई व्यवस्था, वार्डो में नियमित सफाई कार्य व्यवस्थाओं को लेकर वह रोजाना मॉनिटर्रिंग कर रहे हैं। लेकिन कुछ सफाई के प्रति लापरवाह लोग वाहन में कचरा न डालकर सार्वजनिक स्थानों पर फेंक कर स्वच्छता मुहिम पर पानी फेर रहे हैं। ऐसे लोगों पर नगपालिका कैमरों से नजर रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य शाखा प्रभारी अमित यादव ने बताया कि नगर में पांच स्थानों पर 4 जी बायफाय कैमरे लगाए जाएंगे। यह कैमरे मोबाईल से आपरेट होंगे, नपाकर्मी रोजाना इनकी मानिटर्रिंग करेंगे। कैमरे चारों दिशाओं में घूमने वाले होंगें। सैकडाखेड़ी मार्ग के पोल 2 पर एक कैमरा लगाया जा चुका है, इसी प्रकार जल्द ही हरदौल लाला मंदिर, सिंधि कालोनी, इंग्लिशपुरा इलाहबाद बैंक के पास बायफाय कैमरे लगाए जाने हैं। इन कैमरों में स्पीकर भी लगे हैं फोन से ऑपरेट करते हुए कुछ आवाज देते हैं तो कैमरे की जद में आने वाले व्यक्ति को सुनाई दी देगी।


शहर को स्वच्छ रखना सभी की जिम्मेदारी
नगर पालिका सीहोर के सीएमओ संदीप श्रीवास्तव कहते हैं कि शहर को साफ रखना सभी की जिम्मेदारी है नपा अमला वार्डों में सफाई व्यवस्था संभाल रहा है लोगों को भी अपना जिम्मेदारी समझना चाहिए। सभी रहवासियों को सहयोग रहेगा तो शहर में सफाई व्यवस्था को और भी बेहतर बनाया जा सकता है। कैमरे लगाकर कचरा फेंकने वालों पर नजर रखी जाएगी। जिनकी पहचान कर जुर्माना लगाया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed