फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore: In the 100-year-old Phag Festival, artists performed Rai dance, captivating performances captivated

सीहोर: 100 साल पुराने फाग महोत्सव में कलाकारों ने किया राई नृत्य, मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन 

Thu, 24 Mar 2022 07:18 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 24 Mar 2022 07:18 PM IST
सार

सीहोर जिले के अजमतनगर में 100 सालों से चले आ रहे फाग महोत्सव में कलाकारों मे भजन के माध्यम से राई नृत्य प्रस्तुत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

विज्ञापन
Sehore: In the 100-year-old Phag Festival, artists performed Rai dance, captivating performances captivated
फाग महोत्सव में प्रस्तुति देते कलाकार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीहोर जिले के अजमतनगर में करीब 100 सालों से जारी फाग महोत्सव में करीब आधा दर्जन से कलाकारों ने मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी। कालाकारों ने रमतूला, ढोल, बाजे, राई नृत्य, गम्मद पार्टी, भजन मंडली, बागडिया नृत्य, दिवारी नृत्य आदि की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई।
विज्ञापन


 गांव के खुमान सिंह गुर्जर ने बताया कि पिछले 100 सालों से ग्राम अजमतनगर में होली के पावन अवसर की मधुर बेला में ग्राम के प्राचीन देव नारायण मंदिर परिसर में विशेष फाग महोत्सव का आयोजन किया जाता है, जिसमें बाहर से आए कलाकारों द्वारा महिलाओं के लिबास में राई नृत्य प्रस्तुत किया जाता है। बुधवार रात को चैन सिंह पंडा के मार्गदर्शन में सभी ग्रामीणों के सहयोग से भव्य आयोजन किया गया था, जिसमें अहमदपुर, नाईहेडी, मंडखेडा, पीपलखेड़ा सहित अन्य ग्रामों के ग्रामीण शामिल हुए। वहीं, नाईहेडी, इमलिया आदि के भजन मंडल के कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुति दी। आयोजन के पूर्व बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान देवनारायण की विशेष पूजा-अर्चना की साथ ही फाग महोत्सव के बाद भंडारे का आयोजन किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed