{"_id":"6262a03424059a7e24146e04","slug":"sehore-imprisonment-of-three-years-to-those-who-molest-a-minor-also-imposed-a-fine-of-four-thousand","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीहोर: नाबालिग से छेड़छाड़ करने वालों को तीन-तीन साल की कैद, चार हजार का जुर्माना भी लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीहोर: नाबालिग से छेड़छाड़ करने वालों को तीन-तीन साल की कैद, चार हजार का जुर्माना भी लगाया
Fri, 22 Apr 2022 06:01 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 22 Apr 2022 06:01 PM IST
सार
सीहोर में मोबाइल चार्जर लेने के बहाने घर में घुसकर नाबालिग से छेड़छाड़ करने वालों को तीन-तीन वर्ष के कठोर कारावास एवं 4000 रुपये अर्थदंड से दंडित किया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फैसला विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) अशोक भारद्वाज ने सुनाया है। कोर्ट ने अंकित पिता गेंदालाल त्यागी, आनंद पिता रामचन्द्र पूर्विया निवासीगण जमोनिया टेंक थाना जिला-सीहोर को 354, 451 भादवि, धारा 7/8 पॉक्सो एक्ट में दोषी करार दिया और कठोर कारावास अर्थदंड से दंडित किया।
मीडिया सेल प्रभारी केदार कौरव ने बताया कि घटना 19 मई 2021 की है। सुबह 10:30 बजे जब नाबालिग अपने घर के बाहर खड़ी थी, तभी आरोपी आनंद और अंकित आए और मोबाइल चार्जर केबिल देने की बात कही। और घर में घुसकर नाबालिग से छेड़छाड़ की। तभी उसके पिताजी वहां आ गए तो वे दोनों उसके पिताजी को देखकर पलंगपेटी के पीछे छिप गए। पिता द्वारा पकड़ने की कोशिश की गई तो वे दोनों वहां से भाग गए। थाना मंडी में अपराध क्रमांक 334/21 धारा 452, 354, 506/34 भादवि में पंजीबद्ध कर प्रकरण विवेचना में लिया गया एवं संपूर्ण विवेचना उपरांत अभियोग-पत्र न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। साक्ष्यों और सुनवाई के बाद कोर्ट ने दोनों को दोषी करार देते हुए उक्त सजा सुनाई।