{"_id":"61ecfb46dabaef075e38cf9c","slug":"sehore-doraha-police-took-action-on-smugglers-of-fake-mawa-and-petha-seized-18-quintals-55-kg-suspected-fake-mawa-and-270-kg-suspected-petha","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीहोर: दोराहा पुलिस ने नकली मावा और पेठा तस्करों पर की कार्रवाई, 18 क्विटंल संदिग्ध मावा एवं 270 किलो संदिग्ध पेठा जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीहोर: दोराहा पुलिस ने नकली मावा और पेठा तस्करों पर की कार्रवाई, 18 क्विटंल संदिग्ध मावा एवं 270 किलो संदिग्ध पेठा जब्त
Sun, 23 Jan 2022 12:26 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 23 Jan 2022 12:26 PM IST
सार
दोराहा पुलिस ने नकली मावा एवं पेठा के तस्करों पर की कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 18 क्विटंल 55 किलो संदिग्ध नकली मावा एवं 270 किलो संदिग्ध पेठा जब्त किया है।
विज्ञापन
CRIME, क्राइम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दोराहा पुलिस ने नकली मावा एवं पेठा के तस्करों पर की कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 18 क्विटंल 55 किलो संदिग्ध नकली मावा एवं 270 किलो संदिग्ध पेठा जब्त किया है।
थाना प्रभारी केजी शुक्ला को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्वालियर से भोपाल जाने वाली सिटिजन बस में नकली मावा व पेठा का परिवहन कर भोपाल विक्रय के लिए ले जाया जा रहा है। सूचना पर पुलिस बल ने टोल नाका सोनकच्छ पहुंचकर सिटिजन बस को चेक किया। बस में 53 बोरियों में भरा संदिग्ध मावा कुल वजन 18 क्विंटल 55 किलो ग्राम एवं 270 किलो पेठा रखा होना पाया गया। प्रकरण खाद्य विभाग से संबंधित होने से खाद्य निरीक्षक को कार्यवाही के लिए थाना दोराहा तलब किया गया।