{"_id":"623ff953df27796874053bf5","slug":"sehore-death-due-to-drowning-of-two-cousins-who-went-to-the-pond-the-last-rites-were-performed-in-a-gloomy-atmosphere","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीहोर: तालाब में गई दो चचेरी बहनों की डूबने से मौत, गमगीन माहौल में किया गया अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीहोर: तालाब में गई दो चचेरी बहनों की डूबने से मौत, गमगीन माहौल में किया गया अंतिम संस्कार
Sun, 27 Mar 2022 11:12 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Sun, 27 Mar 2022 11:12 AM IST
सार
सीहोर जिले के दरखेड़ा में एक ही परिवार की दो बच्चियों की तालाब में डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन
तालाब में डूबने से दो बच्चियों की मौत (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
सीहोर जिले के ग्राम दरखेड़ा में एक ही परिवार की दो बच्चियों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने दोनों बच्चियों के शवों को तालाब से निकाला। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर पंचनामा बनाकर शवों को पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। दोनों लड़कियां रिश्ते में चचेरी बहनें थीं। गमगीन माहौल में गांव में ही दोनों का अंतिम संस्कार किया गया।
जानकारी अनुसार ग्राम दरखेड़ा में राम मन्दिर के पास तालाब में दो बच्चियां अनन्या (8 वर्ष) पुत्री देवेन्द्र सेंधव और गरिमा (6 वर्ष) पुत्री जितेन्द्र सेंधव की डूबने से मौत हो गई। अनन्या के पिता देवेंद्र ने बताया कि खेत पर गेहूं की कटाई चल रही है, जिसके चलते पूरा परिवार खेत पर था। शुक्रवार देर शाम दोनों बच्चियां घूमते हुए खेत में पहुंच गई। इस दौरान सभी लोग जब कटाई में व्यस्त थे तो दोनों बच्चियां आई और वहां से चली गईं। शाम को उनके माता-पिता जब खेत से लौटकर घर पहुंचे तो दोनों घर पर नहीं थी, जिसके बाद दोनों की खोजबीन शुरू हुई। परिजन और आस पड़ोस के लोग उन्हें ढूंढते हुए राम मंदिर के पास बने तालाब पर पहुंचे तो किनारे पर बच्चियों की चप्पलें नजर आईं। जिसके बाद तालाब में ढूंढने पर दोनों बच्चियां डूबी हुई मिली। इसके बाद गांव के कुछ युवक पानी में उतरे और उन बच्चियों को बाहर निकाला। लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थी।