फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore: Collector's strong stand on illegal sand mining, demolished temporary bridge for sand transport

सीहोर: रेत के अवैध खनन पर कलेक्टर का कड़ा रुख, रेत परिवहन के लिए बना अस्थाई पुल तुड़वाया

Sun, 12 Dec 2021 01:25 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 12 Dec 2021 01:25 PM IST
सार

जिले के छीपानेर से रेत के अवैध खनन की शिकायत मिलने पर कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर, एसपी मयंक अवस्थी ने रविवार को छीपानेर खनन क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान रेत परिवहन के लिए बनाए गए अस्थाई पुल को तोड़ा गया।
 

विज्ञापन
Sehore: Collector's strong stand on illegal sand mining, demolished temporary bridge for sand transport
रेत परिवहन के लिए बना अस्थाई पुल तुड़वाया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर जिले में रेत के अवैध खनन एवं परिवहन को रोकने के लिए लगातार कार्रवाई जारी है। शनिवार को छीपानेर में खनिज रेत के परिवहन के लिए बनाए गए अस्थाई पुल को तोड़ा गया एवं रेत के अवैध खनन में संलिप्त स्थानीय लोगो को समझाइश दी गई कि वे रेत का खनन न करें।
विज्ञापन


केवट एवं ढीमर जाति के लोगों का सर्वे कराने के निर्देश
कलेक्टर ठाकुर ने राजस्व एवं खनिज अधिकारियों को निर्देश दिए कि केवट एवं ढीमर जाति के लोगों का सर्वे किया जाए ताकि उन्हें रोजगार उपलब्ध कराया जा सके। यदि किसी व्यक्ति के द्वारा अवैध खनन किया जाता है तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।  कलेक्टर ठाकुर ने रेत के अवैध खनन और परिवहन को रोकने के लिए लगातार कार्यवाही करने के खनिज अधिकारी को निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि जिले में कहीं भी कनिष्क खनिजों का अवैध उत्खनन और परिवहन करते पाया गया तो उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि गत दिवस जाजना नेहलाई रेत खदान के संबंध में पाइप लगाकर धार रोककर अवैध परिवहन के लिए बनाए गए पुल को भी तोड़ा गया। इस कार्यवाही में बुधनी एसडीएम शैलेन्द्र हिनोतिया, जिला खनिज अधिकारी राजेन्द्र परमार सहित राजस्व, पुलिस एवं खनिज विभाग का अमला शामिल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed