फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore: CM congratulates on the formation of 33 samaras gram panchayats, will get the award if elected unopposed

Sehore: 33 समरस ग्राम पंचायतें बनने पर सीएम ने दी बधाई, निर्विरोध चुने जाने पर मिलेगा पुरस्कार

Sat, 11 Jun 2022 04:57 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 11 Jun 2022 04:57 PM IST
सार

सीहोर जिले की 33 ग्राम पंचायतें समरस पंचायतें बनी हैं। विभिन्न जनपदों के सात वार्डों के प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए। सीएम ने निर्गुण निर्विरोध चुने जाने वाले सभी ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं और बधाई दी हैं।
 

विज्ञापन
Sehore: CM congratulates on the formation of 33 samaras gram panchayats, will get the award if elected unopposed
पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले प्रदेश में सकारात्मक वातावरण बनाने के लिए समरस पंचायतें बनाने की अपील की थी और ऐसी पंचायतों को पुरस्कृत करने की घोषणा भी की थी। सीहोर जिले की 33 ग्राम पंचायतें समरस पंचायतें बनी हैं। विभिन्न जनपदों के सात वार्डों के प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए। सीएम ने निर्गुण निर्विरोध चुने जाने वाले सभी ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं और बधाई दी हैं।
विज्ञापन

 
बुधनी जनपद की 9 ग्राम पंचायतें जिनके सरपंच निर्विरोध चुने गए, उनमें ग्राम पंचायत मढ़ावन, ग्राम पंचायत चिकली, ग्राम पंचायत जैत, ग्राम पंचायत वनेटा, ग्राम पंचायत खेरी सिलगेंना, ग्राम पंचायत कुसुमखेड़ा, ग्राम पंचायत पीलीकरार, ग्राम पंचायत ऊंचाखेड़ा तथा ग्राम पंचायत तालपुरा शामिल है। इसी प्रकार नसरुल्लागंज जनपद की 17 ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधि निर्विरोध चुने गए हैं। इन ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत पिपलानी, ,इटावाकला, चौरसाखेडी, बडनगर, रिछाडिया कदीम, गिल्लौर, छापरी, हाथीघाट, खात्याखेडी, आंबाजदीद, तिलाडिया, सीलकंठ, ससली, कोसमी, मोगराखेड़ा लावापानी तथा बोरखेडी शामिल हैं। इछावर जनपद में ग्राम पंचायत मायोपानी, सहारन, गाजाखेड़ी तथा जमुनिया हटेसिंह एवं आष्टा जनपद में आवलीखेड़ा एवं अतरालिया तथा सीहोर जनपद में आमला ग्राम पंचायत के सरपंच निर्विरोध चुने गए हैं।
विज्ञापन

 
सात जनपद सदस्य निर्विरोध निर्वाचित
बुधनी जनपद के 6 वार्डों के जनपद सदस्य निर्विरोध चुने गए। इसमें खाण्डाबड, जहानपुर, बनेटा, सरदारनगर, बोरना, बकतरा वार्ड शामिल हैं। नसरुल्लागंज जनपद के वार्ड क्रमांक 5 इटारसी से भी निर्विरोध जनपद सदस्य निर्वाचित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसी ग्राम पंचायत जिसके सरपंच निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं, उन पंचायतों को पुरस्कार राशि रुपये पांच लाख तथा सरपंच पद के लिए वर्तमान निर्वाचन एवं पिछला निर्वाचन निरंतर निर्विरोध होने पर पुरस्कार राशि रुपये सात लाख एवं ऐसी ग्राम पंचायत जिसके सरपंच तथा सभी पंच निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं उन पंचायतों को पुरस्कार राशि रुपये सात लाख का पुरस्कार दिया जाएगा। ऐसी ग्राम पंचायत जिसके सरपंच तथा सभी पंच महिला निर्वाचित हुए हैं, पुरस्कार राशि रुपये 12 लाख एवं पंचायत में सरपंच एवं पंच के सभी पदों पर महिलाओं का निर्वाचन निर्विरोध रूप से हुए हैं उन्हें 15 लाख का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed