फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore: Bike thief gang busted, two people arrested and four motorcycles seized

सीहोर: बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, दो लोगों को गिरफ्तार कर जब्त किए चार वाहन

Tue, 05 Apr 2022 12:30 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: दिनेश शर्मा Updated Tue, 05 Apr 2022 12:30 PM IST
सार

सीहोर जिले में बाइक चोर गिरोह को पकड़ने में पुलिस को सफलता मिली है। दो बाइक चोर पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। पूछताछ में कई चोरियों का खुलासा हुआ है। 

विज्ञापन
Sehore: Bike thief gang busted, two people arrested and four motorcycles seized
demo pic

विस्तार

सीहोर जिले की आष्टा पुलिस ने बाइक चोरी की घटना को अंजाम देने वाली गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चार बाइक बरामद की गई हैं।  
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि आष्टा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति पाडल्या रिछाडीया तरफ घूम रहे हैं, जो बाइक चोरी करते हैं। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़कर पूछताछ की गई तो एक ने अपना नाम राजकुमार उर्फ पप्पु कंजर पिता रूपसिह कंजर निवासी कुमारिया बनवीर थाना पीपलरावा व दूसरे ने जसपाल पिता चन्दर हाडा उर्फ गूंगा कंजर निवासी कुमारीया बनवीर थाना पीपलरावा बताया। बाइक चोरियों के बारे मे पूछताछ में आरोपी राजकुमार ने थाना आष्टा क्षेत्र से होण्डा एक्टिवा स्कूटर और बाइक बजाज पल्सर चुराना कबूल किया। आरोपी जसपाल कंजर ने होण्डा सीबी शाइन व स्मार्ट मोटरसाइकल चोरी करना बताया। बताए पते से चारों वाहन जब्त कर लिए गए हैं। आरोपियों से और भी वाहन चोरी के मामले में खुलासे की उम्मीद है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed