{"_id":"624be8c278ea7e79161d4076","slug":"sehore-bike-thief-gang-busted-two-people-arrested-and-four-motorcycles-seized","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीहोर: बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, दो लोगों को गिरफ्तार कर जब्त किए चार वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीहोर: बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, दो लोगों को गिरफ्तार कर जब्त किए चार वाहन
Tue, 05 Apr 2022 12:30 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Tue, 05 Apr 2022 12:30 PM IST
सार
सीहोर जिले में बाइक चोर गिरोह को पकड़ने में पुलिस को सफलता मिली है। दो बाइक चोर पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। पूछताछ में कई चोरियों का खुलासा हुआ है।
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीहोर जिले की आष्टा पुलिस ने बाइक चोरी की घटना को अंजाम देने वाली गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चार बाइक बरामद की गई हैं।
पुलिस ने बताया कि आष्टा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति पाडल्या रिछाडीया तरफ घूम रहे हैं, जो बाइक चोरी करते हैं। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़कर पूछताछ की गई तो एक ने अपना नाम राजकुमार उर्फ पप्पु कंजर पिता रूपसिह कंजर निवासी कुमारिया बनवीर थाना पीपलरावा व दूसरे ने जसपाल पिता चन्दर हाडा उर्फ गूंगा कंजर निवासी कुमारीया बनवीर थाना पीपलरावा बताया। बाइक चोरियों के बारे मे पूछताछ में आरोपी राजकुमार ने थाना आष्टा क्षेत्र से होण्डा एक्टिवा स्कूटर और बाइक बजाज पल्सर चुराना कबूल किया। आरोपी जसपाल कंजर ने होण्डा सीबी शाइन व स्मार्ट मोटरसाइकल चोरी करना बताया। बताए पते से चारों वाहन जब्त कर लिए गए हैं। आरोपियों से और भी वाहन चोरी के मामले में खुलासे की उम्मीद है।