फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore: Agriculture Minister Patel said - Farmers should turn to natural farming to reduce the cost of farming

सीहोर: कृषि मंत्री पटेल बोले- खेती की लागत कम करने के लिए प्राकृतिक खेती का रुख करें किसान

Thu, 16 Dec 2021 07:13 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 16 Dec 2021 07:13 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज प्राकृतिक खेती पर राष्ट्रीय सम्मेलन के समापन सत्र में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किसानों को संबोधित किया। कृषि उपज मंडी सीहोर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें कृषि मंत्री ने प्राकृतिक खेती पर जोर दिया। 

विज्ञापन
Sehore: Agriculture Minister Patel said - Farmers should turn to natural farming to reduce the cost of farming
कृषि उपज मंडी सीहोर में संबोधित करते पटेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज प्राकृतिक खेती पर राष्ट्रीय सम्मेलन के समापन सत्र में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किसानों को संबोधित किया। कृषि उपज मंडी सीहोर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें कृषि मंत्री ने प्राकृतिक खेती पर जोर दिया।  
विज्ञापन

 
प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की खेती की उर्वरता को बचाने और किसानों की आय दोगुनी करने का संकल्प लिया है तथा उसे पूरे करने के लिए निरंतर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती के इस सेमिनार के माध्यम से देश के किसानों को जागरूक करने का काम किया है। अधिक उत्पादन के लिए रासायनिक खाद एवं कीटनाशकों का उपयोग लगातार बढ़ता जा रहा है, यह चिंताजनक है। खेती की लागत कम करने, भूमि की उर्वरता बनाए रखने और मानव स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए अब किसानों को प्राकृतिक खेती को अपनाना पड़ेगा। कार्यक्रम में सीहोर विधायक सुदेश राय सहित अनेक जन-प्रतिनिधि एवं किसान उपस्थित थे।
विज्ञापन

 
पटेल ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में खेती को लाभ का धंधा बनाकर किसानों की आमदनी दोगुनी करने के लिए अनेक योजनाओं के माध्यम से किसानों को सब्सिडी दी जा रही है तथा कृषि नीतियों में संशोधन कर किसानों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। पटेल ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि प्रारंभ में उनके पास जितनी खेती है, उसके एक चौथाई या उनकी सुविधानुसार जमीन पर प्राकृतिक खेती के द्वारा फसल ले सकते हैं। उन्होंने उपस्थित सभी किसानों को जैविक पद्धति से खेती करने का संकल्प भी दिलाया। पटेल ने जैविक पद्धति से खेती करने वाले कोलासकलां के किसान गजराज सिंह वर्मा को सम्मानित करते हुए उनके द्वारा तैयार किए गए उत्पादों को देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed