फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore Accident: Three killed, two seriously injured in a collision between two bike riders, a painful accident happened near Pangar village

Sehore Accident: दो बाइक सवारों की भिड़ंत में तीन की मौत, दो गंभीर घायल, पांगरा गांव के पास हुआ दर्दनाक हादसा

Wed, 22 Jun 2022 01:26 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 22 Jun 2022 01:26 PM IST
सार

सीहोर जिले के पांगरा गांव के पास दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे का कारण बाइक सवारों की टक्कर बताया जा रहा है।

विज्ञापन
Sehore Accident: Three killed, two seriously injured in a collision between two bike riders, a painful accident happened near Pangar village
सीहोर में दर्दनाक सड़क हादसा। - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

सीहोर जिले के ग्राम पांगरा के पास भीषण सड़क हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक जिले की तहसील इछावर थाना अंतर्गत ग्राम पांगरा के पास दो बाइक सवारों में आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिसमें 3 लोगों की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों गंभीर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए भेजा।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि दोनों ही बाइक सवार अपने वाहनों को तेज गति से चला रहे थे, जिससे पांगरा गांव के पास आमने सामने टकरा गए। हादसा इतना दर्दनाक था कि मृतकों के शव बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed