फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore Accident News: Speeding car hit bike, woman killed, two children injured

Sehore Accident News: तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मारी, महिला की मौत, दो बच्चे घायल

Fri, 24 Dec 2021 05:40 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 24 Dec 2021 05:40 PM IST
सार

इंदौर-भोपाल हाईवे मार्ग स्थित पार्वती थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार परिवार को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई, जबकि दो बच्चे घायल हुए हैं। पुलिस ने कार जब्त कर ली है।

विज्ञापन
Sehore Accident News: Speeding car hit bike, woman killed, two children injured
Bike Accident

विस्तार

इंदौर-भोपाल हाईवे मार्ग स्थित पार्वती थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार परिवार को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई, जबकि दो बच्चे घायल हुए हैं। पुलिस ने कार जब्त कर ली है।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार रूपेटा जोड़ के पास एक तेज रफ्तार कार चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर पीछे बैठी रजनी पत्नी अखिलेश विश्वकर्मा (32) की दर्दनाक मौत हो गई। पार्वती थाना के एएसआई लोकसिंह मरावी ने बताया कि महिला रजनी अपने पति और दो बच्चों के साथ बाइक से अपने मायके ग्राम लसूडिया पार जा रही थी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पीएम कराने के लिए शव को आष्टा सिविल अस्पताल लेकर पहुंची। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। कार को भी जब्त कर लिया गया है।

विज्ञापन

एक महीने पहले हुए हादसे में पिता-पुत्री ने तोड़ा था दम

सीहोर में ही 20 नवंबर को भीषण हादसा हुआ था। सलकनपुर से दर्शन कर लौट रही बोलेरो गाड़ी ने सेमरी के पास बाइक को टक्कर मार दी थी। बाइक ओबेदुल्लीगंज की ओर से आ रही थी। इस हादसे में भी बोलेरो की रफ्तार तेज थी। चालक नियंत्रण खो बैठा और बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे इतना खतरनाक था कि बाइक सवार पिता-पुत्री की मौके पर ही मौत हो गई थी। बोलेरो सवार पांच लोग घायल भी हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed