फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Second death in Raisen riots: Elderly undergoing treatment at Bhopal's Hamidia Hospital dies after being shot

रायसेन विवाद में दूसरी मौत: गोली लगने के बाद भोपाल के हमीदिया अस्पताल में इलाज करा रहे बुजुर्ग ने दम तोड़ा

Thu, 24 Mar 2022 02:42 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 24 Mar 2022 02:42 PM IST
सार

रायसेन विवाद में गुरुवार को दूसरी मौत हो गई। भोपाल के हमीदिया अस्तपाल में इलाज करा रहे बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया है। बताया जाता है कि उन्हें भी विवाद में गोली लगी थी।
 

विज्ञापन
Second death in Raisen riots: Elderly undergoing treatment at Bhopal's Hamidia Hospital dies after being shot
रायसेन विवाद में घायल लोगों से मिलने सीएम हमीदिया अस्पताल पहुंचे थे। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बीते दिनों चर्चित रायसेन विवाद में गुरुवार को दूसरी मौत हो गई। भोपाल के हमीदिया अस्तपाल में इलाज करा रहे बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया है। बताया जाता है कि उन्हें भी विवाद में गोली लगी थी।
विज्ञापन


बता दें कि 18-19 मार्च को रायसेन जिले के सिलवानी थाना के तहत चंदपुरा खमरिया ग्राम में मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया था। इसमें गोलियां चली थीं। गोली लगने से कई लोग घायल हो गए थे। गुरुवार को घायल 65 वर्षीय हरिसिंह ने भी दम तोड़ दिया है। गौरतलब है कि घटना में राजू धुर्वे नामक युवक की पहले ही मौत हो चुकी थी। 22 मार्च को सीएम शिवराज सिंह चौहान भी विवाद में अपनी जान गंवा चुके राजू धुर्वे के घर गए थे और उनकी पत्नी मायाबाई को 5 लाख रुपये अनुग्रह राशि का चेक भेंट किया। उन्होंने उनके माता-पिता और पूरे परिवार से भेंट की थी।
विज्ञापन

 
क्या था विवाद
गौरतलब है कि 18 मार्च को रायसेन जिले के सिलवानी थाना के तहत चंदपुरा खमरिया ग्राम की गली से आदिवासी समाज के दो युवक निकल रहे थे। उनकी समुदाय विशेष के युवकों से कहासुनी हो गई। दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। कुछ देर में दोनों तरफ से ही बड़ी संख्या में लोग लाठी और हथियार लेकर जमा हो गए। दुकानें और गाड़ियों में आगजनी की घटना हुई। इस पर दूसरे पक्ष की तरफ से गोली चलाई गई। गोली के छर्रे से बड़ी संख्या में लोग घायल हो गए। इसमें 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए। राजू धुर्वे नाम के एक युवक की मौत हो गई थी। आज दूसरी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed