{"_id":"627d0e38b1286d28427347a6","slug":"sdm-said-to-the-state-vice-president-of-aam-aadmi-party-hut-from-here-you-just-shut-up-nonsense-lady","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्वालियर: आम आदमी पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष से बोले एसडीएम- ‘हट यहां से, यू जस्ट शट अप नॉनसेंस लेडी’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्वालियर: आम आदमी पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष से बोले एसडीएम- ‘हट यहां से, यू जस्ट शट अप नॉनसेंस लेडी’
Thu, 12 May 2022 07:11 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 12 May 2022 07:11 PM IST
सार
ग्वालियर कलेक्टर कार्यालय में प्रदर्शन करने पहुंचीं आम आदमी पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष और एसडीएम के बीच तीखी नोकझोंक का वीडियो सामने आया है। एसडीएम सीबी प्रसाद आम आदमी पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष मनीक्षा सिंह पर बुरी तरह भड़कते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
ग्वालियर कलेक्टर कार्यालय में प्रदर्शन करने पहुंचीं आम आदमी पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष और एसडीएम के बीच तीखी नोकझोंक का वीडियो सामने आया है।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ग्वालियर कलेक्टर कार्यालय में प्रदर्शन करने पहुंचीं आम आदमी पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष और एसडीएम के बीच तीखी नोकझोंक का वीडियो सामने आया है। एसडीएम सीबी प्रसाद आम आदमी पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष मनीक्षा सिंह पर बुरी तरह भड़कते नजर आ रहे हैं।
बता दें कि आम आदमी पार्टी के नेता फूटी कॉलोनी मामले में कलेक्ट्रेट में कलेक्टर को ज्ञापन देने पहुंचे थे। उनकी मांग थी कि फूटी कॉलोनी क्षेत्र में अतिक्रमण तोड़ने के बाद जो लोग बेघर हुए हैं, उन्हें घर उपलब्ध कराए जाएं। इसको लेकर वे कलेक्टर को ही ज्ञापन देने के लिए अड़े थे। वहां मौजूद एसडीएम सीबी प्रसाद से किसी बात पर मनीक्षा सिंह कहती दिख रही हैं कि आप ज्यादा शोर मत कीजिए, इस पर एसडीएम ने महिला से कहा- हट... हट यहां से। महिला ने आपत्ति जताई तो एसडीएम ने कहा कि यू जस्ट शट अप नॉनसेंस लेडी’। एसडीएम सीबी प्रसाद की बदतमीजी पर जब विवाद ज्यादा बढ़ने पर पुलिस को बीच-बचाव करना पड़ा।
इस घटनाक्रम के बाद आम आदमी पार्टी ने कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह से एसडीएम की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष मनीक्षा सिंह तोमर का कहना है कि जब एक महिला और पार्टी की पदाधिकारी के साथ इस तरह का व्यवहार किया गया है तो आम व्यक्ति और मजदूरों के साथ प्रशासनिक अधिकारी किस तरह का व्यवहार कर रहे होंगे। उन्होंने चेतावनी दी है कि जब तक एसडीएम के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती है वे कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन जारी रखेंगी।