{"_id":"65ee8c7f756914ac9403155a","slug":"sdm-did-surprise-inspection-of-district-hospital-2024-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: आम शख्स की तरह निरीक्षण पर जिला अस्पताल पहुंचे एसडीएम, गंदगी और अव्यवस्था देख भड़के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: आम शख्स की तरह निरीक्षण पर जिला अस्पताल पहुंचे एसडीएम, गंदगी और अव्यवस्था देख भड़के
Mon, 11 Mar 2024 10:15 AM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Mon, 11 Mar 2024 10:15 AM IST
सार
MP News: कटनी जिला अस्पताल के औचक निरीक्षण पर पहुंचे एसडीएम प्रदीप मिश्रा ने वार्डों से लेकर पूरे परिसर का निरीक्षण एक आम व्यक्ति की तरह किया। इस दौरान उन्होंने वार्ड में भर्ती मरीजों से लेकर ड्यूटी में मौजूद कर्मियों से चर्चा की।
विज्ञापन
जिला अस्पताल पहुंचे एसडीएम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कटनी जिला अस्पताल का एसडीएम प्रदीप मिश्रा ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जिला अस्पताल परिसर में जगह-जगह गंदगी का अंबार मिला। कहीं बहते पानी के रूप में तो कहीं धूल खाती करीब एक दर्जन एंबुलेंस जो अलग-अलग स्थानों पर खड़ी मिली। बता दें कि कटनी जिला अस्पताल में मैहर, उमरिया कर पन्ना जिले के भी मरीज इलाज के लिए पहुंचते है, बावजूद इसके यहां डॉक्टरों की कमी और गंदगी मिलती है।
विज्ञापन
भर्ती मरीजों से भी चर्चा की गई
एसडीएम प्रदीप मिश्रा ने बताया की उन्होंने जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों के साथ उनके परिजनों को भी भोजन मिले, इसके लिए योजना बनाई जा रही है। इसके लिए जिला अस्पताल पहुंचा था, लेकिन वहां अव्यवस्था का अंबार मिला। उन्होंने कहा कि मेरे द्वारा वार्ड में भर्ती मरीजों से भी चर्चा की गई, जिन्होंने अपनी समस्या बताई।
विज्ञापन
