फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Scuffle broke out between 2 groups over issue of allowing passage to wedding procession

मध्यप्रदेश: दलित की बारात को रास्ता ना देने पर दो गुटों में झड़प, 5 के खिलाफ FIR दर्ज

Tue, 01 May 2018 03:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर Updated Tue, 01 May 2018 03:15 PM IST
विज्ञापन
Scuffle broke out between 2 groups over issue of allowing passage to wedding procession

मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले के कांजा गांव में दलित की बारात को रास्ता देने को लेकर दो गुटों में विवाद बढ़ गया। विवाद इतना बढ़ा की बात हाथापाई तक पहुंच गई। इस मामले में पुलिस का कहना है कि उन्हें घटना की शिकायत मिल गई है और पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना रविवार को उस समय घटी जब दबंगों ने दलित दूल्हे की बारात को अपने मोहल्ले से निकलने देने से मना कर दिया। इतना ही नहीं दबंगों ने बारातियों को रोकने के लिए उनपर लाठियों से हमला कर दिया। इस दौरान एक पक्ष के कई लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शाजापुर जिला मुख्यालय से 4 किलोमीटर की दूरी पर स्थित कांजा गांव में 28 अप्रैल को लाखन नाम के युवक की शादी का कार्यक्रम था। शुक्रवार को गंगा पूजन के बाद रात 10.30 बजे बनोरी निकाली जा रही थी। तभी दूल्हे के घर से डीजे के साथ बारात निकाली गई, जब बारात करीब 500 मीटर दूर मुख्य मंदिर के सामने पहुंची थी कि दबंग परिवार के 20-25 लोगों ने बारात को रोक दिया और डीजे गाड़ी पर लाठियों से हमला कर दिया।
विज्ञापन


इस वजह से बारात में शामिल दलित समाज के युवक भड़क गए और दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ा की हाथापाई की नौबत आ गई। इसी बीच बारात में शामिल सीमा बाई ने बताया कि अचानक कुछ लोगों ने लाठियों से हमला करके तलवार लहराना शुरू कर दिया। इस घटना में 8 से ज्यादा महिलाओं को भी चोटें आई हैं। विवाद के बाद दूल्हे को उसके घर पहुंचा कर परिवार के सदस्य थाने शिकायत लेकर पहुंचे। पुलिस ने जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि अभी तक मामले से जुड़े किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed