{"_id":"61f153cbd48f0a0af1776400","slug":"schools-will-remain-closed-in-madhya-pradesh-for-the-time-being-school-education-minister-gave-indications-said-schools-cannot-be-opened-if-corona-continues-to-grow-in-this-way","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश में फिलहाल बंद रहेंगे स्कूल: स्कूल शिक्षा मंत्री ने दिए संकेत, कहा- कोरोना इसी तरह से बढ़ता रहा तो स्कूल नहीं खोले जा सकते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेश में फिलहाल बंद रहेंगे स्कूल: स्कूल शिक्षा मंत्री ने दिए संकेत, कहा- कोरोना इसी तरह से बढ़ता रहा तो स्कूल नहीं खोले जा सकते
Wed, 26 Jan 2022 07:29 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 26 Jan 2022 07:29 PM IST
सार
मध्यप्रदेश में स्कूल फिलहाल बंद ही रहेंगे। स्कूल शिक्षा मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और बैतूल जिले के प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार ने यह बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि यदि कोरोना का प्रभाव इसी तरह से बढ़ता रहा तो स्कूल नहीं खोले जा सकते हैं।
विज्ञापन
Betul: मध्य प्रदेश में फिलहाल बंद रहेंगे स्कूल, स्कूल शिक्षा मंत्री ने दिए संकेत।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मध्य प्रदेश में स्कूल फिलहाल बंद ही रहेंगे। स्कूल शिक्षा मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और बैतूल जिले के प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार ने यह बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि यदि कोरोना का प्रभाव इसी तरह से बढ़ता रहा तो स्कूल नहीं खोले जा सकते हैं।
प्रभारी मंत्री ध्वजारोहण समारोह में शामिल होने के दौरान बैतूल आए थे। उन्होंने कहा कि वैश्विक महामारी कोविड-19 का प्रकोप दिनों दिन पूरे प्रदेश में बढ़ता जा रहा है। स्कूलों का संचालन कोरोना संक्रमण के प्रभाव को देखते हुए किया जाएगा। यदि कोरोना का प्रभाव इसी तरह से बढ़ता रहा तो स्कूल नहीं खोले जा सकते हैं। संक्रमण कम होता दिखेगा तो स्कूल खोलने पर विचार किया जाएगा। मुझे नहीं लगता है कि 31 जनवरी या इसके ठीक बाद स्कूल खुल सकेंगे।
परमार ने कहा कि कोविड संक्रमण को लेकर लगातार प्रदेश सरकार मॉनिटरिंग कर रही है। इसकी समीक्षा की जाएगी और जो भी स्थिति बनेगी उसके अनुसार निर्णय लिया जाएगा। विद्यार्थियों को कोई कठिनाई आ रही है तो वह शिक्षक से संपर्क बनाकर उनसे मिलें और अपनी कठिनाई दूर करें। इसी तरह से शिक्षक भी बच्चों के संपर्क में किसी भी माध्यम से रहें ताकि पढ़ाई में व्यवधान उत्पन्न ना हो सके। उन्होंने कहा आज की परिस्थिति में सभी की ऑनलाइन पढ़ाई नहीं हो सकती है। सरकारी स्कूलों में तो यह बिल्कुल भी नहीं हो सकती। ऑनलाइन पढ़ाई एक कामचलाऊ व्यवस्था है। इसलिए हमने विद्यार्थियों और शिक्षकों दोनों को कहा है कि वे एक दूसरे के संपर्क में रहें, जिससे पढ़ाई की निरंतरता बनी रहे।
विज्ञापन
बता दें कि प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 15 जनवरी से स्कूल बंद करने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद स्कूल शिक्षा विभाग ने 31 जनवरी तक ऑफलाइन क्लास बंद कर दी थी। इसके बाद से ही ऑनलाइन क्लास चलाई जा रही हैं। मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। मंगलवार को प्रदेशभर में कोरोना के 9966 नए मरीज मिले हैं। प्रदेश में 81016 लोगों की कोरोना जांच की गई थी। 8 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है।