{"_id":"618e26ad42afb85cd6382608","slug":"scandal-fraudster-arrested-from-pune-for-extorting-money-from-girls-by-creating-fake-modeling-company","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्लैमर का धोखा: मॉडलिंग की फर्जी कंपनी बनाकर लड़कियों से पैसे वसूलने वाला धोखेबाज पुणे से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्लैमर का धोखा: मॉडलिंग की फर्जी कंपनी बनाकर लड़कियों से पैसे वसूलने वाला धोखेबाज पुणे से गिरफ्तार
Fri, 12 Nov 2021 02:02 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Fri, 12 Nov 2021 02:02 PM IST
सार
पुणे निवासी विग्नेश शेट्टी लड़कियों को मॉडलिंग का लालच देता था। उनसे फोटो शूट करवाता था। रजिस्ट्रेशन के नाम पर पैसे लेता था। फिर फोटो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर साइबर पुलिस ने पुणे के एक शख्स को गिरफ्तार किया है, जो मॉडलिंग कराने के नाम पर लड़के-लड़कियों से पैसे वसूलता था। आरोपी इंस्टाग्राम पर उन लड़के-लड़कियों से संपर्क करता था, जो मॉडलिंग में रुचि रखते थे। उनसे रजिस्ट्रेशन के नाम पर पैसे वसूलता था। पैसे आने पर नंबर ब्लॉक कर देता था। इसके बाद सिलेक्शन हो गया है कहकर रजिस्ट्रेशन के नाम पर पैसे मांगता था। फोटो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल भी करता था।
इंदौर में स्टेट साइबर सेल में एसपी जितेन्द्र सिंह ने बताया कि 30 जनवरी 2021 को निकिता (परिवर्तित नाम) ने शिकायत दर्ज कराई थी कि इंस्टाग्राम पर राइजिंग स्टार नाम की आईडी से फरवरी 2020 में उसे मॉडलिंग का ऑफर मिला था। उसने कंपनी के ईमेल आईडी पर अपना पोर्टफोलियो भेज दिया था। लॉकडाउन की वजह से बात इधर-उधर हो गई। निकिता को भी लगा कि अब कुछ नहीं हो रहा है तो उसने भी ध्यान नहीं दिया। जनवरी 2021 में एक अज्ञात आईडी से उसे पोर्टफोलियो में भेजे गए फोटो मिले। यह मैसेज भी मिला कि उसका सिलेक्शन हो गया है। उसे रजिस्ट्रेशन के लिए 500 रुपए चुकाने होंगे। निकिता को शक हुआ तो उसने साइबर सेल से संपर्क किया और आईटी एक्ट की धारा 66सी, 67ए के तहत केस दर्ज हुआ।
साइबर पुलिस की टीम पुणे गई और जांच की। आरोपी को इंदौर बुलाया गया। जांच के दौरान सामने आए तथ्यो के आधार पर विग्नेश से पूछताछ की, जिसमें उसने अपराध स्वीकार किया। आरोपी से अपराध में प्रयुक्त मोबाइल फोन तथा मोबाइल सिम जब्त की गई है।
विज्ञापन
वारदात का तरीकाः आरोपी ने बताया कि वह मॉडलिंग के नाम पर लड़के-लड़कियों से पोर्टफोलियो बुलवाता था। रजिस्ट्रेशन के नाम पर 500 रुपए जमा करने को कहता था। जो पैसे दे देते थे, उन्हें उसी समय ब्लॉक कर देता था। इसके बाद बोल्ड फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी देता था।