फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Satta Ka Semifinal Madhya Pradesh Elections 2018 Morena Issues What Voters Want

सत्ता का सेमीफाइनल: जनता का सवाल, भाजपा राज में 24 घंटे में पेपर ऑनलाइन क्यों हो जाते हैं लीक?

Sun, 11 Nov 2018 05:04 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, मुरैना Updated Sun, 11 Nov 2018 05:04 PM IST
विज्ञापन
Satta Ka Semifinal Madhya Pradesh Elections 2018 Morena Issues What Voters Want
मध्यप्रदेश चुनाव
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 28 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। अमर उजाला आपको बता रहा है मध्यप्रदेश के जमीनी हालात और उन विषयों के बारे में जो इस बार चुनावी मुद्दे हैं। अमर उजाला का चुनाव रथ पहुंचा है मुरैना। संवाददाता वैभव कुमार ने आम जनता से बात करके यहां का मिजाज टटोलने की कोशिश की। उन्होंने जाना कि आखिर जनता क्या चाहती है? उनके चुने हुए नेता उनकी उम्मीदों पर कितने खरे उतरे हैं? जनता इस बार के चुनाव में किसे मौका देने का मन रखती है।
विज्ञापन


टी वैली प्रायोजित अमर उजाला के खास लाइव कार्यक्रम सत्ता के सेमीफाइनल में जानिए कि मुरैना इस बार किन मुद्दों पर वोट करने वाला है। क्या था जनता के मुद्दे और क्या जवाब दिया जनप्रतिनिधियों ने जानिए। 
विज्ञापन


बहस में कांग्रेस की तरफ से  प्रवक्ता राजेंद्र यादव, महामंत्री सुनील शर्मा, भाजपा  प्रदेश कार्यसमिति अध्यक्ष नागेंद्र तिवारी और बसपा प्रवक्ता राधेश्याम दंडौतिया ने हिस्सा लिया।   
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के नागेंद्र तिवारी ने कहा- भाजपा ने विकास कार्य कराए हैं जो कांग्रेस ने 60 साल में नहीं कराए। शहर में अस्पताल बना, सीवर लाइन लग रही है। 5 साल में बहुत कार्य हुए हैं। पुल का काम 6 महीने में हो जाएगा। रोजगार की दिशा में भी सरकार ने बहुत काम किया है, नौकरी नियम से लग रही है, कहीं एक पैसा नहीं लिया जा रहा।

कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा के विधायक स्वास्थ्य मंत्री हैं, लेकिन अस्पताल में डॉक्टर नहीं हैं, कुत्ते लोट रहे हैं, जिले में बीमारी फैली हुई है। हजारों लोग दिल्ली, ग्वालियर में इलाज करवा रहे हैं। मंत्री करप्शन में लिप्त हैं, सिर्फ पैसा कमाने का काम किया है।

बसपा नेता दंडौतिया ने कहा- बीजेपी कामों में बाधा डालती है, हमारे दो विधायक हैं फिर भी काम कर रहे हैं। यहां सड़कें नहीं हैं, सीवर की दिक्कत है।  

जनता की बात

यहां मौजूद आम लोगों में से एक छात्र ने कहा कि मैंने बीए कंप्यूटर साइंस किया है। भाजपा शासन में घोटालेबाजी है, 24 घंटे पहले ऑनलाइन पेपर लीक हो जाता है। विश्वनाथ तोमर ने कहा कि मुरैना में काम ठीक हो रहा है लेकिन जनता में बदलाव की चाहत दिख रही है। वही एस सिकरवार ने कहा कि भाजपा ने थोड़ विकास किया है। पेशे से दुकानदार अरविंद शर्मा ने कहा कि यहां के विधायक ने कोई काम नहीं किया है। यहां बेरोजगारी, करप्शन बढ़ा है।


एक अन्य ने कहा कि बसपा के प्रतिनिधि सही कह रहे हैं, भाजपा महापौर ने महिलाओं के लिए कोई टायलेट तक नहीं बनाया, फिर कैसा विकास हुआ है। सीवर लाइन खुली पड़ी है, सड़कें खराब हैं, करप्शन है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed